{"_id":"6a8369978beef03c8d043b1f","slug":"ophthalmology-opd-resumes-at-the-district-hospital-after-four-years-bareilly-news-c-4-bly1015-947550-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: चार साल बाद जिला अस्पताल में नेत्र रोग की ओपीडी शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: चार साल बाद जिला अस्पताल में नेत्र रोग की ओपीडी शुरू
विज्ञापन
बरेली। डॉक्टर की तैनाती न होने से जिला अस्पताल में करीब चार वर्षों से ठप नेत्र रोग की ओपीडी सोमवार से शुरू हो गई। पहले दिन 37 मरीजों की जांच हुई। सीएमएस डॉ. आरसी दीक्षित के मुताबिक, वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एके गौतम की तैनाती के बाद ओपीडी शुरू हुई है।
कोरोना महामारी के बाद जिला अस्पताल की ओपीडी तीन सौ बेड अस्पताल में शिफ्ट कर दी गई थी। नेत्र रोग विशेषज्ञ न होने से जिला अस्पताल में ओपीडी ठप हो गई थी। जांच के लिए जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को तीन सौ बेड अस्पताल भेजा जाता था। वहीं, तीन सौ बेड अस्पताल में परामर्श के बाद मरीजों को ऑपरेशन की जरूरत होने पर जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। पिछले दिनों डॉ. एके गौतम की तैनाती होने के बाद जिला अस्पताल में ओपीडी संचालन का निर्णय लिया गया।
एआरवी की दस हजार वॉयल मिलीं, टीकाकरण शुरू
बरेली। यूपी मेडिकल कॉरपोरेशन से जिले को एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) की 10 हजार वॉयल मिली हैं। इसे मॉडल क्लीनिक समेत सभी कोल्ड चेन सेंटर पर भेजा गया। तीन सौ बेड अस्पताल समेत अन्य स्वास्थ्य केंद्रों पर सोमवार से वैक्सीनेशन शुरू हो गया।
विज्ञापन
काॅरपोरेशन से वैक्सीन की आपूर्ति न होने से पिछले सप्ताह जिला अस्पताल सहित जिले के अन्य स्वास्थ केंद्रों पर कुत्ते, बिल्ली, बंदर व अन्य पशु के हमले में घायल लोगों को वैक्सीन नहीं लग सकी। लोग मॉडल क्लीनिक और स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचते तो उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया जा रहा था। प्रभारी डॉ. फैजल के मुताबिक, शनिवार को ही वैक्सीन मिल गई थीं, पर अवकाश था। सोमवार को करीब तीन सौ लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इसमें पहली डोज वाले 113 लोग शामिल रहे।