फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Operator missing, roadways buses standing for four hours

Bareilly News: परिचालक लापता, चार घंटे खड़ी रहीं रोडवेज की बसें

Sun, 07 May 2023 01:58 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 07 May 2023 01:58 AM IST
विज्ञापन
Operator missing, roadways buses standing for four hours
बरेली। रोडवेज की लापरवाही यात्रियों पर भारी पड़ रही है। निर्धारित समय से चलते वाली बसों के लिए भी यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। शनिवार को बरेली-पलिया, बरेली-पीलीभीत और बरेली-लखीमपुर बस सेवा के लिए यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। दरअसल, रुहेलखंड डिपो के टाइम ऑफिस से बसों पर चालकों की ड्यूटी तो लगा दी गई, लेकिन परिचालक नहीं भेजे गए। ऐसे में बसें सेटेलाइट बस स्टैंड पर ही खड़ी रहीं। सीधी बस सेवा के तहत संचालित अन्य कई बसें भी परिचालकों की कमी के कारण प्रभावित हुईं।
विज्ञापन

रीजन की 150 बसें चुनाव ड्यूटी में हैं। इस बीच सहालग के सीजन के बीच यात्रियों का दबाव काफी बड़ा हुआ है। यात्रियों के दबाव के बीच बसों का संचालन गड़बड़ा रहा है। बरेली से पलिया के बीच सीधी बस सेवा है। सुबह दस बजे सेटेलाइट से पलिया के लिए बस का समय निर्धारित है। शनिवार को चालक और बस सेटेलाइट समय से पहुंच गई, लेकिन परिचालक न होने के कारण यह बस चार घंटे की देरी से दोपहर दो बजे के बाद रवाना हो सकी। पीलीभीत, फर्रुखाबाद और लखीमपुर खीरी की बसें भी तीन घंटे की देरी से रवाना हुई।
विज्ञापन

टाइम ऑफिस से इन बसों पर चालकों के साथ परिचालकों की ड्यूटी न लगाए जाने के कारण यह समस्या सामने आई। कई अन्य रूटों की बसों का भी शनिवार को समय से संचालन न होने के कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेटेलाइट पर अन्य डिपो की बसों की संख्या भी घटी
सेटेलाइट बस स्टैंड पर रोजाना करीब 90 जिलों की 360 बसें आती हैं। इनमें यूपी के अलावा उत्तराखंड और हरियाणा की बसें भी शामिल हैं। यूपी में इन दिनों निकाय चुनाव होने के कारण लगभग सभी जिलों से रोडवेज बसों का अधिग्रहण चुनाव के लिए किया गया है। ऐसे में सेटेलाइट बस स्टैंड पर आने वाली बसों की संख्या कम हो गई है। इन दिनों इसका फायदा डग्गामार भी उठा रहे हैं। बसें उपलब्ध न होने के कारण यात्रियों को भी मजबूर डग्गमार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है।


सात अक्षम चालकों की बसों पर ड्यूटी से बड़ी समस्या
- रुहेलखंड डिपो में इन दिनों सबसे ज्यादा समस्याएं सामने आ रही हैं। दरअसल, यहां परिचालकों के साथ चालकों की भी कमी है। चालकों को कई-कई दिन अवकाश नहीं मिल रहा। दूसरी ओर चालकों की संख्या का कोरम पूरा करने के लिए प्रबंधन ने यहां सात अक्षम चालकों की बसों पर ड्यूटी लगा दी है। यह बीमार और शारीरिक रूप से अक्षम होने के कारण बसों को चला नहीं पा रहे। इस कारण भी बसों का संचालन समय सारिणी के अनुसार नहीं हो पा रहा।

बसों का संचालन निर्धारित समय पर हो इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। अगर कहीं पर कोई लापरवाही हुई है तो कार्रवाई की जाएगी। - दीपक चौधरी, आरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed