फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Open box of reliefs: Marriage will be done with pomp, will also return to cinemas

राहतों का खुला पिटाराः धूमधाम से हो सकेंगे शादी-ब्याह, सिनेमाघरों में भी लौटेगी रौनक

Thu, 01 Oct 2020 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Open box of reliefs: Marriage will be done with pomp, will also return to cinemas
बाजार में लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

धूमधाम से हो सकेंगे शादी-ब्याह, सिनेमाघरों में भी लौटेगी रौनक
विज्ञापन

समारोहों और कार्यक्रमों में सौ लोगों के शामिल होने की सशर्त अनुमति

बरेली। अब शादी समारोहों सहित अन्य आयोजन धूमधाम से हो सकेंगे। लंबे समय से बंद सिनेमाघरों में भी रौनक लौट आएगी। अक्तूबर में नवरात्र के साथ ही मांगलिक कार्यक्रमों की शुरूआत हो जाएगी।
केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अनलॉक-पांच की गाइड लाइंस बुधवार को जारी कर दी हैं। इसके तहत सभी तरह के समारोहों और आयोजनों को अधिकतम सौ लोगों की मौजूदगी के साथ कराने की अनुमति दे दी गई है। मार्च में कोरोना की वजह से शादी सहित अन्य मांगलिक कार्यक्रमों के आयोजन या तो हो ही नहीं रहे थे या फिर लोग इन कार्यक्रमों को बहुत कम लोगों की उपस्थिति में सादगी से करा रहे थे। इससे बरातघर मालिकों का धंधा भी चौपट था। चूंकि नवरात्र के साथ मांगलिक कार्यक्रमों की शुरूआत हो जाती है, लिहाजा इससे जुड़े व्यापार के फिर से चमकने की उम्मीद है।
विज्ञापन

लंबे समय बाद सिनेमाघरों में फिल्म देख सकेंगे

अब सिनेमाघरों में फिल्म देखने का आनंद भी लिया सकता है। अनलॉक-पांच में कंटेनमेंट जोन के बाहर के सिनेमाघर, थिएटर और मल्टीप्लेक्स 15 अक्तूबर से 50 फीसदी दर्शकों के साथ खोलने की छूट सरकार ने दे दी है। इससे लंबे समय से चौपट सिनेमाघरों के कारोबार के पटरी पर लौटने के आसार दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल-कॉलेजों के खुलने पर संशय

कंटेनमेंट जोन के बाहर के स्कूल, कॉलेज और कोचिंग संस्थानों में छात्रों को बुलाने के लिए अभिभावकों की लिखित सहमति लेनी होगी। स्कूल नहीं आने वाले छात्रों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई की सुविधा जारी रहेगी। हालांकि इसे लेकर अभी शासन और प्रशासन की गाइडलाइन जारी होनी है। इसलिए इसे लेकर अभी संशय है।

अनलॉक-पांच से संबंधित अभी कोई दिशा-निर्देश नहीं मिले हैं। प्रदेश सरकार की ओर से अभी एडवाइजरी आनी बाकी है। इसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है। - नितीश कुमार, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed