फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   OPD of Super Specialty Hospital will start in a week

एक हफ्ते में शुरू हो जाएगी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की ओपीडी

Fri, 17 Nov 2017 03:38 AM IST
बरेली।
बरेली। Updated Fri, 17 Nov 2017 03:38 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
अगर सब कुछ ठीक रहा तो एक हफ्ते के अंदर 300 बेड की सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल की ओपीडी शुरू हो जाएगी। जिलाधिकारी राघवेंद्र विक्रम सिंह इसको लेकर गंभीर हो गए हैं। उन्होंने बिल्डिंग का काम करा रहे ठेकेदार को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है कि ओपीडी ब्लॉक का नीचे का हिस्सा करने को कहा है। दूसरी तरफ सीएमओ से डॉक्टरों का इंतजाम करने को कहा है।  
जिलाधिकारी राघवेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि अस्पताल की ओपीडी ब्लॉक को शुरू करने के लिए शासन की ओर से लगातार प्रयास जारी है। इसलिए स्थानीय स्तर पर कोशिश करके किसी तरह इसे शुरू किया जाएगा। ओपीडी ब्लॉक में सभी मशीनें आ गई हैं और लिफ्ट भी लगा दी गई है। केवल वेल्डिंग का काम अभी बचा है जो मात्र दो दिन में पूरा हो जाएगा। सर्दी में बिजली सप्लाई की बहुत आवश्यकता ओपीडी में नहीं है इसलिए कोशिश रहेगी कि काम पूरा होते ही एक हफ्ते में इसे शुरू किया जाए। बृहस्पतिवार को यहां तेजी से काम चल रहा था। कर्मचारी बचे काम को पूरा करने में जुटे थे। 
विज्ञापन

- कब्रिस्तान के सामने बन रहा है नया गेट 
अस्पताल का गेट अभी हाइवे पर खुलता है जो सीधे मालियों की पुलिया पर जाकर मिलता है। इससे दुर्घटना होने की संभावना है। इसलिए परिसर की चाहरदीवारी को तोड़कर गेट को परिसर के अंदर खोला जाएगा ताकि हाइवे से मुख्य गेट की दूरी कम से कम 20 से 40 मीटर रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

- सीएमओ परेशान, कहां से लाए डॉक्टर 
जिलाधिकारी ने सीएमओ डॉ. विनीत शुक्ला से ओपीडी ब्लॉक को जल्द से जल्द शुरू करने के लिए कहा है। इसके लिए डॉक्टराें का इंतजाम सीएमओ को करना है। अब वे परेशान है कि आखिर इंतजाम कहां से हो। दरअसल, जिले में ही नहीं बल्कि प्रदेश में डॉक्टराें की काफी कमी है। जिला अस्पताल में पर्याप्त डॉक्टर नहीं है। ऐसे में डॉक्टराें का इंतजाम मुश्किल है, जबकि 300 बेड के लिए डॉक्टर शासन द्वारा भेजे जाने हैं। 


कोट 
300 बेड की ओपीडी को एक हफ्ते में शुरू करने का प्रयास है। दो दिन में नीचे का हिस्सा तैयार हो जाएगा। सीएमओ डॉक्टराें की व्यवस्था करेंगे। चुनाव के बाद इसका उद्घाटन कराएंगे लेकिन ओपीडी पहले शुरू हो जाएगी। 

राघवेंद्र विक्रम सिंह, डीएम 

डीएम ने जल्द से जल्द ओपीडी शुरू करने के लिए कहा है। इसके प्रयास किए जा रहे हैं, हालांकि अतिरिक्त डॉक्टर नहीं मिलेंगे इसलिए स्थानीय स्तर पर ही इंतजाम किया जाएगा। 
डॉ. विनीत शुक्ला, सीएमओ 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed