फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   OPD crowd of bewildered doctor resigns

ओपीडी की भीड़ से घबराए डॉक्टर का इस्तीफा 

Wed, 26 Oct 2016 01:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली
ब्यूरो/अमर उजाला, बरेली Updated Wed, 26 Oct 2016 01:18 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजाें की भीड़ को संभालना मुश्किल हो रहा है। मंगलवार को नवीन तैनाती पर आए एक चिकित्सक ज्वाइनिंग के तीसरे दिन ही इस्तीफा देकर चले गए। हालांकि इस्तीफे कारण उन्हाेंने पारिवारिक कारण बताया है। लेकिन रविवार को मरीज देखने के बाद उनके द्वारा इस्तीफा देने का फैसला मंगलवार को लिया गया जिससे अस्पताल में पूरा दिन डॉक्टर का इस्तीफा चर्चा का विषय बना रहा।  
विज्ञापन

यूपीएचएसएसपी (यूपी हेल्थ स्ट्रेथिंग सिस्टम प्रोग्राम) के तहत रिटायर्ड डॉ. आलोक कुमार वर्मा ने जिला अस्पताल में शनिवार को नवीन तैनाती ली थी। डॉ. वर्मा नेत्र रोग विशेषज्ञ हैं लेकिन उन्हें ईएमओ बनाकर भेजा गया। यहां पहले से ही तीन ईएमओ नए आ गए हैं। इसलिए ओपीडी में मरीजाें की भीड़ देखते हुए उन्हें जनरल ड्यूटी पर लगाया गया। रविवार को छुट्टी के बावजूद दोपहर दो बजे तक कक्ष संख्या 14 में उन्होंने करीब 12 मरीज देखे। सोमवार को भी वह आए। लेकिन मंगलवार को उनके न आने पर ओपीडी की व्यवस्था चरमरा गई। 2300 से अधिक मरीज ओपीडी में आए थे। डॉक्टर वर्मा सुबह ही इस्तीफा देकर चले गए। उन्हाेंने अपने इस्तीफे में बताया है कि वह पारिवारिक कारणाें से इस्तीफा दे रहे हैं। 
विज्ञापन


‘डॉ. आलोक वर्मा ने इस्तीफा दे दिया है। उन्हाेंने तीन दिन पहले ही ज्वाइन किया था। इस्तीफे में कारण उन्होंने पारिवारिक बताया है।’
डॉ. वीके धस्माना, प्रवक्ता, जिला अस्पताल 

लाइन लगाकर हुई पैथालजी में जांच 
डेंगू और मलेरिया के सीजन में मरीजाें को अपने खून के नमूने देने के लिए लाइन लगानी पड़ रही है। जिला अस्पताल की ओपीडी में डॉक्टराें द्वारा जांच लिखने के बाद कलेक्शन सेंटर पर लंबी लाइन लगती है। बीमार मरीज खड़े- खड़े परेशान हो रहे हैं। मंगलवार को 80 से अधिक मरीजों के सैंपल लिये गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमार्टम को लेकर डॉक्टर मुखर 
पोस्टमार्टम ड्यूटी में 55 साल से अधिक उम्र के डॉक्टराें को शामिल किये जाने पर जिला अस्पताल के डॉक्टर मुखर हैं। उनका कहना है कि उनके पास पहले से ही बहुत लोड है ऐसे में 55 साल से अधिक उम्र के डॉक्टरों को ड्यूटी पर न लगाकर सीएचसी और पीएचसी के डॉक्टरों को लगाह्यया जाए। मंगलवार को डॉ. राजकुमार, डॉ. वागीश वैश्य, डॉ. वीके धस्माना, डॉ. अजय मोहन अग्रवाल, डॉ. एमएल शर्मा व अन्य ने एडी हेल्थ डॉ. सुबोध शर्मा को पत्र सौंपा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed