फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   OPD closed due to cold, treatment available on call

Bareilly News: ठंड से सिमटी ओपीडी, कॉल पर मिल रहा उपचार

Sat, 20 Jan 2024 02:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jan 2024 02:54 AM IST
विज्ञापन
OPD closed due to cold, treatment available on call
बरेली। ठंड की वजह से जिला अस्पताल की ओपीडी भी सिमटकर रह गई है। बेहद गंभीर स्थिति होने पर ही मरीज अस्पताल पहुंच रहे हैं। लिहाजा, ओपीडी में मरीजों की संख्या 30 फीसदी तक कम हुई है। दूसरी ओर, टेलीमेडिसिन पर परामर्श लेने वालों की तादाद बढ़ी है। नतीजा, टेलीमेडिसिन के जरिये सेवाएं देने में बरेली प्रदेश में दूसरे स्थान पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सामान्य दिनों में रोज करीब एक हजार से ज्यादा नए पर्चे बनते हैं। 200 मरीज पुराना पर्चा लेकर परामर्श के लिए पहुंचते हैं। पर्चा काउंटर और ओपीडी में भीड़ की वजह से मरीजों में नोकझोंक की स्थिति रहती है। ठंड बढ़ने पर अब कम संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। जो पहुंच रहे हैं, उनमें भी तेज बुखार, ऑर्थोपेडिक, सांस, त्वचा और अन्य जांच कराने वालों की तादाद ज्यादा है।
विज्ञापन

एडी एसआईसी डॉ. अलका शर्मा ने बताया कि ठंड में तबीयत बिगड़ने पर लोग घरेलू नुस्खे आजमाते हैं। दो से तीन दिन में भी अगर सुधार नहीं होता तब वह अस्पताल पहुंचते हैं। इलाज के लिए अस्पताल पहुंचने वालों में बच्चे, उम्रदराज और बुजुर्ग ज्यादा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डिस्टि्रक्ट कम्युनिटी प्रोग्राम मैनेजर जितेंद्र के मुताबिक ई-संजीवनी ओपीडी (टेलीमेडिसिन) से करीब 3,500 मरीजों को रोज परामर्श मिल रहा था। जनवरी में सर्दी बढ़ने पर ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए रोज 4,500 से ज्यादा कॉल आ रहीं हैं। जिले में उपकेंद्र स्तर पर 368 और सीएचसी, जिला अस्पताल में भी सेंटर स्थापित कर टेलीमेडिसिन की सेवाएं दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed