{"_id":"6ac007003a93171587080487","slug":"opd-closed-arv-clinic-also-did-not-open-vaccine-administered-in-the-emergency-ward-bareilly-news-c-4-bly1015-979779-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: ओपीडी बंद, एआरवी क्लीनिक भी नहीं खुला, इमरजेंसी में लगी वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: ओपीडी बंद, एआरवी क्लीनिक भी नहीं खुला, इमरजेंसी में लगी वैक्सीन
विज्ञापन
बरेली। गांधी जयंती पर शुक्रवार को जिला अस्पताल की ओपीडी और तीन सौ बेड अस्पताल की एंटी रेबीज वैक्सीन (एआरवी) क्लीनिक बंद रही। इस वजह से कुत्ते और बंदर के हमले में घायल लोगों को एआरवी लगवाने के लिए जिला अस्पताल आपातकालीन (इमरजेंसी) वार्ड के चक्कर काटने पड़े।
शुक्रवार को कुत्ते और बिल्ली के काटने से घायल करीब 30 लोग जिला अस्पताल पहुंचे। सीबीगंज के बिठौलिया निवासी 40 वर्षीय मोहम्मद रफीक को खजूर वाली गली में कुत्ते ने पैर में काट लिया। जोगी नवादा की 28 वर्षीय सीमा को स्कूल जाते समय कुत्ते ने पैर में काटा।
सीबीगंज के परतापुर चौधरी निवासी 11 वर्षीय आवेश राजा को पड़ोसी की बिल्ली ने हाथ की अंगुलियों में काट लिया। आलमपुर के 50 वर्षीय मानसिंह को संजयनगर में नल पर बर्तन धोते समय कुत्ते ने काट लिया। सिकलापुर के 28 वर्षीय अमित को पालतू कुत्ते ने पैर की अंगुली में काट लिया।
विज्ञापन
ऐसे ही सुबह से शाम तक जख्मी लोगाें की आवाजाही रही। नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर वैक्सीन नहीं लगने से जिला अस्पताल और तीन सौ बेड अस्पताल की एआरवी क्लीनिक पहुंचे थे पर ताला मिलने पर उम्मीद टूटी। मौजूद स्टाफ ने उन्हें इमरजेंसी भेजा। जहां वैक्सीन लगाई गई।
इमरजेंसी में रोस्टर के तहत लगी ड्यूटी
एडी एसआईसी डॉ. आरसी दीक्षित ने बताया कि गांधी जयंती पर सार्वजनिक अवकाश के दौरान सरकारी अस्पतालों की ओपीडी बंद होने पर मरीजों को तकलीफ न हो इसलिए अतिरिक्त व्यवस्था की गई थी। एआरवी के अलावा वायरल बीमारियों की चपेट में आए लोग भी इमरजेंसी पहुंचे। ईएमओ ने सभी को देखा और जरूरी दवाएं और बचाव के परामर्श दिए। रोस्टर के तहत सभी डॉक्टर, स्टाफ का पूरा सहयोग मिला।