{"_id":"685db1bd25377ece280916ea","slug":"only-two-applications-in-11-days-for-inspire-award-bareilly-news-c-4-bly1015-670298-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: इंस्पायर अवॉर्ड के लिए 11 दिन में सिर्फ दो आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: इंस्पायर अवॉर्ड के लिए 11 दिन में सिर्फ दो आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान की ओर से संचालित इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना के लिए 15 जून से आवेदन शुरू होने के बाद भी स्थानीय स्तर पर जागरूकता का अभाव है। स्थिति यह है कि 11 दिन में सिर्फ दो विद्यार्थियों ने ही आवेदन किया है। दोनों ही केंद्रीय विद्यालय जेआरसी के छात्र हैं।
इस योजना के तहत आवेदन 15 जून से शुरू किए गए थे। इस बार 11वीं और 12वीं कक्षा के विद्यार्थी भी हिस्सा ले सकेंगे। पहले यह योजना कक्षा छह से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए ही थी। इंस्पायर योजना के नोडल प्रभारी डॉ. सुभाष चंद्र मौर्य ने बताया कि इस बार योजना में कई अहम बदलाव किए गए हैं। 15 जून से पंजीकरण शुरू हुए हैं। विद्यार्थी 15 सितंबर तक नामांकन कर सकते हैं।
आइडिया चयनित होने पर माॅडल बनाने के लिए 10 हजार रुपये विद्यार्थियों के खाते में दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पिछले पिछले साल बरेली के 699 विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 158 विद्यार्थी सफल हुए थे। कम आवेदन पर कहा कि अभी स्कूल नहीं खुले हैं। स्कूल खुलने पर आवेदन तेजी से बढेंगे। संवाद