{"_id":"60a55d138ebc3efbf12aae10","slug":"only-the-adoptive-father-keeps-a-bad-eye-on-the-daughter-bareilly-news-bly447020531","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोद लेकर पालने वाला पिता ही बेटी पर रखता है बुरी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोद लेकर पालने वाला पिता ही बेटी पर रखता है बुरी नजर
विज्ञापन
demo photo
- फोटो : demo photo
किशोरी ने एसएसपी से की पिता की शिकायत, कार्रवाई की मांग
विज्ञापन
बरेली। किशोरी ने अपने पिता पर बुरी नीयत रखने और विरोध पर घर से निकालने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
थाना हाफिजगंज के एक गांव की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी बुधवार को एसएसपी कार्यालय में पहुंची। वहां दिए शिकायती पत्र में किशोरी ने कहा है कि जब वह तीन साल की थी तो 11 सितंबर 2007 को उसे गोद लिया गया था। इसके कुछ साल बाद पिता ने उसकी मां को तलाक दे दिया तो मां ने दूसरी जगह शादी कर ली। मगर पिता ने उसे अपने पास ही रख लिया और अब उसकी उम्र 16 साल हो चुकी है। आरोप लगाया कि पिता अब उस पर बुरी नीयत रखते हैं। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और फिर घर से निकाल दिया। पीड़िता का कहना है कि उसे अपने सगे मां-बाप के बारे में कोई जानकारी नहीं है और गोद लेने वाला पिता उत्पीड़न कर रहा है, जिसके चलते वह बेसहारा हो गई है। न तो उसके पास जीवन यापन का कोई साधन है और न ही रहने का कोई ठिकाना। एसएसपी कार्यालय से मामले की जांच हाफिजगंज पुलिस को दी गई है।