{"_id":"6a70e9e92a502e072c03087f","slug":"only-seven-days-left-until-the-deadline-work-remains-incomplete-at-various-locations-bareilly-news-c-4-bly1015-938681-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मियाद में सिर्फ सात दिन बाकी, जगह-जगह अधूरा पड़ा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मियाद में सिर्फ सात दिन बाकी, जगह-जगह अधूरा पड़ा काम
Tue, 04 Aug 2026 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Tue, 04 Aug 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
बरेली। मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (सीएम ग्रिड) योजना के प्रथम चरण के तहत 56 करोड़ रुपये से शहर में बन रही सड़कों का काम अधूरा पड़ा है, जबकि समय सीमा पूरी होने को है। अंतिम तिथि 10 अगस्त में अब महज सात दिन शेष हैं, लेकिन ठेकेदार के लिए इस अवधि में काम पूरा करना किसी चुनौती से कम नहीं।
सड़कों पर जगह-जगह खोदाई से आवागमन दूभर हो गया है। बारिश व जलभराव ने स्थानीय निवासियों और राहगीरों की मुश्किलों को और बढ़ा दिया है। कार्यों में लापरवाही के कारण कार्यदायी फर्म अनमोल एसोसिएट्स पर पहले भी 10 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है, लेकिन हालात में कोई खास सुधार नहीं है।
डीडीपुरम पेट्रोल पंप से एलआईसी चौराहे तक फुटपाथ निर्माण के लिए सड़क के उस भाग को भी खोद दिया गया है, जहां आमतौर पर लोग अपने वाहन पार्क करते थे। दोनों तरफ खोदाई का काम एक साथ चलने के कारण वाहन चालकों को मजबूरन अपनी गाड़ियां बीच सड़क पर ही खड़ी करनी पड़ रही हैं। वहां दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। इससे व्यापारी और राहगीर दोनों बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन
खुले डक्ट और बिखरे तार से हादसों का अंदेशा
कुष्ठ आश्रम रोड समेत आसपास की अन्य सड़कों पर बिजली, पानी की लाइनों के लिए बनाए गए अंडरग्राउंड डक्ट अब तक खुले पड़े हैं। बिजली के हाईटेंशन तार भी सड़क पर बिखरे हैं। ये कभी भी किसी बड़े हादसे की वजह बन सकते हैं।
खोदाई बनी सिरदर्द
डीडीपुरम पेट्रोल पंप के पास ठेकेदार ने सड़क की खोदाई कर वैसे ही लावारिस छोड़ दिया है। कई अन्य छोटे-बड़े काम अटके हुए हैं। उधड़ी सड़कों और खुले गड्ढों के चलते क्षेत्र में रोजाना दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय नागरिक कई बार इसकी शिकायत दर्ज करा चुके हैं, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वर्जन
समय पर काम पूरा करने के लिए ठेकेदार को कहा गया है। समय-समय पर कामों की जांच भी की जा रही है। - मनीष अवस्थी, मुख्य अभियंता, नगर निगम