{"_id":"67bcdfb6ef0736f65f0f3b90","slug":"only-one-player-reached-the-district-level-trials-bareilly-news-c-4-lko1064-587298-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जिला स्तरीय ट्रायल्स में पहुंचा एक ही खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जिला स्तरीय ट्रायल्स में पहुंचा एक ही खिलाड़ी
विज्ञापन
बरेली। क्रीड़ा छात्रावासों में प्रवेश के लिए ट्रायल हो रहे हैं। स्पोर्ट्स स्टेडियम में 15 वर्ष से कम के आयु बालक वर्ग के खिलाड़ियों के लिए कबड्डी, बास्केटबॉल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, और हैंडबाॅल के लिए सुबह 11 बजे से ट्रायल शुरू हुए। इसमें एथलेटिक्स में एक ही खिलाड़ी ट्रायल के लिए आया। उसका भी चयन नहीं हुआ। कबड्डी, बास्केटबॉल, तीरंदाजी, बॉक्सिंग, जूडो और हैंडबाॅल के ट्रायल्स के लिए एक भी खिलाड़ी ने पंजीकरण नहीं कराया था। ट्रायल में भाग लेने के लिए खेल साथी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य था। लेकिन इसके लिए खिलाड़ी आवेदन नहीं कर पाए। अधिकारियों ने बताया कि फरवरी-मार्च में परीक्षाओं के कारण खिलाड़ियों की संख्या कम हो जाती है।
महिला वर्ग का ट्रायल आज
छात्रावासों में प्रवेश के लिए आज बालिका वर्ग में कबड्डी, बास्केटबॉल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स के लिए सुबह 11 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
महिला वर्ग का ट्रायल आज
छात्रावासों में प्रवेश के लिए आज बालिका वर्ग में कबड्डी, बास्केटबॉल, तीरंदाजी, एथलेटिक्स के लिए सुबह 11 बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। संवाद
विज्ञापन