फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   private ultrasound center will be sealed for providing a false report of twins in bareilly

Bareilly News: जन्मी थी एक ही बच्ची, जुड़वा की फर्जी रिपोर्ट देने पर सील होगा निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर

Tue, 23 Dec 2025 03:02 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 23 Dec 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
private ultrasound center will be sealed for providing a false report of twins in bareilly
महिला अस्पताल में प्रसूता की गोद में बच्ची - फोटो : अमर उजाला

बरेली में निजी अल्ट्रासाउंड जांच में जुड़वां बच्चे लेकिन महिला अस्पताल में एक बच्ची के जन्म के प्रकरण की जांच पूरी हो गई है। प्रसूता, उनकी दादी और स्टाफ ने एक ही बच्ची के जन्म की बात कही है। जांच में अल्ट्रासाउंड सेंटर के अवैध संचालन की पुष्टि पर सीलिंग की तैयारी है।

विज्ञापन


सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट के अनुसार भुता गजनेरा निवासी गर्भवती राजेश्वरी देवी का प्रसव आठ दिसंबर को हुआ था। इसमें सामान्य प्रसव से एक ही बच्ची का जन्म हुआ था। प्रसूता होश में थी और उनके साथ लेबर रूम में जरूरी स्टाफ समेत दादी भी मौजूद थीं। 
विज्ञापन


दो दिन तक परिजनों में किसी ने भी दो बच्चों के संबंध में न कोई पूछताछ की न सवाल उठाए। नियमानुसार 48 घंटे बाद डिस्चार्ज के दिन दस दिसंबर को प्रसूता के पति सुरेश बाबू ने अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट का हवाला देकर दूसरे बच्चे के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लिहाजा, निजी अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच में संचालक ने कुबूला है कि रेडियोलॉजिस्ट के न आने से चार माह पूर्व सेंटर बंद किया था। हालांकि, सूचना स्वास्थ्य विभाग को नहीं दी थी। अप्रशिक्षित स्टाफ से भ्रामक रिपोर्ट देने, नियम विरुद्ध संचालन पर सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed