फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Only eight out of 67 complaints were resolved.

Bareilly News: 67 में से मात्र आठ शिकायतों का ही हुआ निस्तारण

Sun, 21 Jun 2026 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 21 Jun 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
Only eight out of 67 complaints were resolved.
आंवला। एडीएम (प्रशासन) पूर्णिमा सिंह की अध्यक्षता में हुए संपूर्ण समाधान दिवस में 67 शिकायतें दर्ज हुईं। इनमें से मात्र आठ का ही निस्तारण किया गया। सर्वाधिक 26 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित रहीं। भाकियू (शंकर गुट) के प्रताप सिंह ने रेलवे स्टेशन रोड स्थित तेल डिपो के बाहर खडे़ होने वाले टैंकरों से राहगीरों को हो रही परेशानी से निजात दिलाने की मांग की। वकीलों व कातिब पदम सिंह, साबिर कातिब आदि ने ई-निबंधन व्यवस्था के विरोध में कार्य से विरत रहते हुए सीएम को संबोधित ज्ञापन समाधान दिवस अधिकारी को दिया। नंदगांव निवासी लाखन ने कृषि भूमि का फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैनामा कराने की शिकायत की है। एडीएम ने बताया कि भूमि संबंधी विवादों के लिए धारा 24 के तहत वाद दायर करके पैमाइश कराकर निस्तारण कराया जाएगा। सभागार में एसडीएम विदुषी सिंह, तहसीलदार ब्रजेश वर्मा, सीओ नितिन कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

अनुपस्थित अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण --- एडीएम ने बताया कि संपूर्ण समाधान दिवस में अनुपस्थित रहे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आंवला व भमोरा के प्रभारी, खंड शिक्षा अधिकारी आंवला व रामनगर, सहायक विकास अधिकारी कृषि विकास खंड आलमपुर जाफराबाद से स्पष्टीकरण मांग गया है। अगले तीन दिन में स्पष्टीकरण का जवाब नहीं मिला, तो डीएम से वेतन रोकने की संस्तुति की जाएगी। एडीएम ने बताया कि पिछले दिनों एसडीएम ने अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, तब भी सीएचसी प्रभारी आंवला मौजूद नहीं थे।
विज्ञापन

गांव में किया निरीक्षण --- एडीएम (प्रशासन) एसडीएम के साथ तिगराखानपुर गांव पहुंचीं। आईजीआरएस पर पुनर्जीवित शिकायत के संबंध में निरीक्षण किया। एसडीएम ने बताया कि गांव में बरसात में जल निकासी की समस्या की शिकायत थी। फिलहाल अस्थायी समाधान के निर्देश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article