फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Only 65 students locked their seats in Bareilly College in two days

Bareilly News: बरेली कॉलेज में दो दिन में केवल 65 विद्यार्थियों ने सीटें कराई लॉक

Mon, 01 Sep 2025 02:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 02:51 AM IST
विज्ञापन
Only 65 students locked their seats in Bareilly College in two days
पहले पोर्टल की समस्या, अब विद्यार्थियों की संख्या हुई कम
विज्ञापन

बरेली। बरेली कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया परेशानी का कारण बनती जा रही है। पहले पोर्टल की तकनीकी खराबी ने विद्यार्थियों को सीट लॉक कराने के लिए भटकना पड़ा। जब पोर्टल सही हो गया तो प्रवेश के लिए विद्यार्थियों की संख्या कम हो गई है। इस कारण दो दिनों में 65 सीटें लॉक हो पाई हैं। प्रवेश समिति के अनुसार, अभी भी 365 से अधिक सीटें खाली हैं।


समर्थ पोर्टल में खराबी के कारण रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने प्रवेश प्रक्रिया की तारीख चार सितंबर तक बढ़ा दी थी। अब जब पोर्टल की समस्या का समाधान हो गया है तो अब विद्यार्थी सीट लॉक कराने के लिए नहीं आ रहे है। इस कारण कॉलेज की ओर से विद्यार्थियों के फोन, ई-मेल पर प्रवेश संबंधी सूचना दी जा रही है। इसके बाद भी विद्यार्थियों की संख्या नहीं बढ़ रही है। समिति का मानना है कि इस तरह से चार सितंबर तक सीटों का भरना मुश्किल हो जाएगा। प्रवेश समन्वयक प्रो. वंदना शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों को लगातार मेल और फोन से जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि कुछ पाठ्यक्रमों की नाम के साथ सूची कॉलेज की साइट पर अपलोड कर दी गई है, इसके बाद भी विद्यार्थी प्रवेश के लिए नहीं पहुंच रहे है। वंदना शर्मा ने का कहना है जो विद्यार्थी सीट लॉक नहीं कराएंगे उनका प्रवेश अपने आप निरस्त हो जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed