फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   only 2000 out of 5000 pensioners get pension

पांच हजार में दो हजार बुजुर्गों की पेंशन आई, वह भी आधी-अधूरी

Fri, 11 May 2018 07:10 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बरेली Updated Fri, 11 May 2018 07:10 PM IST
विज्ञापन
only 2000 out of 5000 pensioners get pension
pension
गरीब बुजुर्गों को पेंशन न मिलने पर जब केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार नाराज हुए तो अधिकारियों ने तहसील से लेकर समाज कल्याण विभाग कार्यालय में लंबित पड़े आवेदनों की आनन-फानन में जांच कराकर सरकार को भेज दी लेकिन पेंशनर्स की दिक्कतों का समाधान नहीं हो सका है। अभी भी करीब तीन हजार लोगों को पेंशन नहीं मिली है। जिनके खातों में रकम आई भी है, उनकी पेंशन आधी-अधूरी है। इसलिए ऐसे बुजुर्गों की दौड़ अभी खत्म नहीं हुई है। 
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार के पास वृद्घावस्था पेंशन न मिलने की तमाम शिकायतें आईं थी। बाद में उन्हें पता चला कि लेखपालों के जांच न करने से तहसीलों में बड़ी संख्या में पेंशन फार्म लंबित हैं। केंद्रीय मंत्री की नाराजगी के बाद इस साल करीब पांच हजार लोगों की पेंशन मंजूर हो गई। इसके बावजूद बुजुर्गों की दिक्कतें अभी खत्म नहीं हुई हैं। सरकार ने पांच हजार में से अब तक केवल दो हजार लोगों को ही पेंशन भेजी है, वह भी अधूरी। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों का कहना है कि सरकार से 12 सौ रुपये की तिमाही पेंशन एक साथ आती है, जबकि इस बार केवल दो माह की आठ सौ रुपये ही पेंशन खातों में भेजी गई है।
विज्ञापन


इस बार काफी कोशिश करके पांच हजार लोगों की पेंशन पास कराई गई है। जिन लोगों के खाते में पैसा नहीं आया है, उन्हें भी जल्द ही पेंशन मिल जाएगी। - अशोक दीक्षित, समाज कल्याण अधिकारी 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed