{"_id":"61ccc28e275c916647555dab","slug":"only-200-people-will-attend-the-convocation-ceremony-of-rohilkhand-university-bareilly-news-bly4708248105","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ 200 लोग शामिल होंगे रुहेलखंड विवि के दीक्षांत समारोह में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ 200 लोग शामिल होंगे रुहेलखंड विवि के दीक्षांत समारोह में
विज्ञापन
MJP Rohilkhand university
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया और यूट्यूब पर होगा दीक्षांत समारोह का सजीव प्रसारण
बरेली। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को लेकर जारी शासनादेश के तहत रुहेलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में सिर्फ 200 लोग ही शामिल होंगे। समारोह का सोशल मीडिया और यूट्यूब पर सजीव प्रसारण किया जाएगा। आयोजन स्थल को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंथन शुरू कर दिया है।
छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. पीबी सिंह ने बताया कि दीक्षांत समारोह की तैयारियां कई दिनों से ही चल रही हैं। उस दौरान कोरोना संक्रमण की आहट नहीं थी, इसलिए आयोजन को ऑफलाइन भव्य तरीके से आयोजित करने का निर्णय लिया गया था और उसी हिसाब से तैयारियां की जा रही थीं। हाल ही में संक्रमण के मामले बढ़ने पर प्रदेश सरकार ने सामूहिक आयोजनों में कोविड से बचाव के लिए गाइडलाइन जारी कर दी है। इसके तहत बंद स्थान पर अधिकतम दो सौ लोगों के ही शामिल होने की अनुमति है। पहले समारोह मल्टीपरपज हाल में आयोजित करने पर सहमति बनी थी पर अब क्षमता कम होने से एमबीए हाल में कराने पर मंथन चल रहा है।
समारोह में 86 मेधावी शामिल होंगे। इसके अलावा विश्वविद्यालय के अधिकारी, आमंत्रित अतिथियों और आयोजन से जुड़े अन्य लोगों को मिलाकर दो सौ की क्षमता पूरी हो जाएगी। ऐसे में आमंत्रित अतिथियों की सूची से नाम कम होेंगे और मेधावी के परिजन को आमंत्रित नहीं किया जाएगा। दीक्षांत समारोह कोविड प्रोटोकॉल के तहत संपन्न कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि संक्रमण की आशंका न रहे।
विज्ञापन
ऑनलाइन शामिल हो सकेंगे कई अतिथि
दीक्षांत समारोह कोविड प्रोटोकाल के तहत होने पर कुलाधिपति राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के शामिल होने को लेकर असमंजस है। हालांकि, ऑनलाइन कार्यक्रम होने पर वह पिछली बार की तरह ही इस बार भी वर्चुअल शामिल हो सकेंगी। इसके अलावा कार्यक्रम में ऑनलाइन कई और अतिथियों को भी शामिल किए जाने की उम्मीद है। इनमें डिप्टी सीएम डॉ. दिनेश शर्मा, उच्च शिक्षा निदेशक को भी वर्चुअल आमंत्रित किया जा सकता है। हालांकि, जल्द ही कुलपति की अध्यक्षता में प्रस्तावित बैठक में इस पर निर्णय लिया जाएगा।