{"_id":"67881cbb85ca41b9ee05b18e","slug":"online-ticket-booking-in-general-roadways-buses-of-prayagraj-bareilly-news-c-4-lko1064-561939-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: प्रयागराज की सामान्य रोडवेज बसों में भी ऑनलाइन टिकट बुकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: प्रयागराज की सामान्य रोडवेज बसों में भी ऑनलाइन टिकट बुकिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली और रुहेलखंड डिपो से रोजाना प्रयागराज के लिए पांच-पांच बसें
बरेली। प्रयागराज की सामान्य बसों में भी यात्री ऑनलाइन बुकिंग करा सकेंगे। रोडवेज ने यह सुविधा शुरू कर दी है। दावा यह भी किया गया है कि इन बसों की ऑनलाइन लोकेशन भी मिलेगी। बरेली और रुहेलखंड डिपो की रोजाना पांच-पांच बसें प्रयागराज जाएंगी और पांच-पांच ही वहां से वापस आएंगी।
रोडवेज बसों को ट्रेनों की तरह ऑनलाइन लोकेशन के लिए जीपीएस युक्त व्हीकल ट्रेकिंग सिस्टम (वीटीएस) से लैस किया गया है। बस अड्डों पर एलईडी लगाई गई हैं। पिछले दिनों ऑनलाइन लोकेशन मिलने में दिक्कत आ रही थी, लेकिन अब इस तकनीकी कमी को दूर कर लिया गया है। बरेली-प्रयागराज, पीलीभीत-प्रयागराज और बदायूं-प्रयागराज के लिए बसों में ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। हालांकि, दो दिन में किसी भी यात्री ने ऑनलाइन टिकट बुक नहीं कराया है।
अधिकारियों का कहना है कि प्रयागराज रूट पर सभी नई बसों को लगाया गया है। प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। महाकुंभ अभी 26 फरवरी तक चलना है। नई सुविधाओं का यात्रियों को लाभ होगा। सेवा प्रबंधक धनजीराज ने बताया कि वीटीएस ठीक काम कर रहा है। बसों की लाइव लोकेशन भी मिल रही है। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
रोडवेज बस बुक कराने में दिलचस्पी नहीं ले रहे संगठित समूह
बरेली। महाकुंभ को लेकर रोडवेज बस बुक कराने पर संगठित समूहों को छूट के बावजूद अब तक कोई समूह आगे नहीं आया है। संगठित समूहों को 52 सीटर बस 50 यात्रियों के किराये में दी जा दी है। बरेली से प्रयागराज का किराया 669 रुपये है। ऐसे में एक ओर से बस बुक कराने के लिए 33,450 रुपये देने होंगे। दूसरी ओर निजी ट्रेबल एजेंसी संचालक बस बुकिंग के साथ अन्य सुविधाएं भी दे रहे हैं। ऐसे में अब तक रोडवेज बस बुक कराने के लिए कोई संगठन आगे नहीं आया है। संवाद