फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   online application date extended for agniveer army recruitment

Bareilly: अग्निवीर सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख बढ़ी, अभ्यर्थियों को मिला एक और मौका

Tue, 14 Mar 2023 07:06 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 14 Mar 2023 07:06 PM IST
सार

अग्निवीर सेना भर्ती के लिए जो अभ्यर्थी आवेदन करने से छूट गए हैं, उनके के लिए एक और मौका मिल गया है। ऐसे अभ्यर्थी अब 20 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
online application date extended for agniveer army recruitment
अग्निवीर सेना भर्ती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अग्निवीर सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन, पंजीकरण की तारीख अब 20 मार्च तक बढ़ा दी गई है। पंजीकृत अभ्यर्थियों की ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा अप्रैल में होगी। पहले ऑनलाइन आवेदन, पंजीकरण की अंतिम तारीख पहले 15 मार्च थी। 

विज्ञापन


रक्षा जनसंपर्क विभाग से जारी सूचना के मुताबिक भारतीय सेना में वर्ष 2023-24 की अग्निवीर भर्ती की प्रक्रिया के तहत 16 फरवरी से ऑनलाइन पंजीकरण जारी हैं। इसकी अंतिम तारीख 15 मार्च थी जो बढ़ाकर 20 मार्च कर दी गई है। इससे अभ्यर्थियों को एक और मौका मिल गया है। अप्रैल में प्रस्तावित लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने वालों को ही शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए कॉल लेटर भेजा जाएगा।
विज्ञापन


H3N2 Influenza Virus: बरेली में इन्फ्लूएंजा वायरस को लेकर अलर्ट, ये लक्षण महसूस हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बरेली एआरओ के तहत बहराइच, बलरामपुर, बरेली, बदायूं, फर्रुखाबाद, हरदोई, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, संभल, शाहजहांपुर, श्रावस्ती, सीतापुर के अभ्यर्थी अब 20 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी सेना की वेबसाइट पर पता कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed