{"_id":"69ed248ad37e7cbbbe0d2f73","slug":"one-trip-special-train-between-bandra-terminus-gorakhpur-bareilly-news-c-4-bly1053-871636-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बांद्रा टर्मिनल-गोरखपुर के बीच एक फेरे के लिए विशेष गाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बांद्रा टर्मिनल-गोरखपुर के बीच एक फेरे के लिए विशेष गाड़ी
Sun, 26 Apr 2026 02:01 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Sun, 26 Apr 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
बरेली। रेलवे बांद्रा टर्मिनल-गोरखपुर के बीच एक फेरे के लिए विशेष अनारक्षित गाड़ी चलाएगा। शनिवार को ट्रेन की समय सारिणी जारी कर दी गई।
पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक की ओर से जारी सूचना के अनुसार 09157 बांद्रा टर्मिनल–गोरखपुर विशेष गाड़ी रविवार 26 अप्रैल को को बांद्रा टर्मिनल से रात 12:30 बजे चलने के बाद बोरीवली, वापी, सूरत, वड़ोदरा, रतलाम, कोटा, सवाई माधोपुर, गंगापुर सिटी, हिंडौन सिटी, बयाना, भरतपुर, मथुरा, हाथरस सिटी, कासगंज होते हुए अगले दिन रात को 2:25 बजे बरेली सिटी, 2:55 बजे इज्जतनगर आएगी। पीलीभीत, मैलानी, सीतापुर, बुढ़बल, गोंडा, बस्ती खलीलाबाद होते हुए तीसरे दिन शाम 6:15 बजे गोरखपुर पहुंचेगी।
बरेली। रेलवे ने 05009-10 गोरखपुर-लालकुआं विशेष गाड़ी को निरस्त कर दिया है। इस गाड़ी का संचालन 10 अप्रैल से 11 जुलाई तक 14-14 फेरों के लिए होना था, लेकिन दोनों ओर से तीन-तीन फेरों के बाद परिचालन कारणों से गाड़ी को निरस्त कर दिया गया है।
रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार 05009 गोरखपुर-लालकुआं विशेष गाड़ी एक मई से 10 जुलाई तक और 05010 लाककुआं-गोरखपुर विशेष गाड़ी दो मई से 11 जुलाई तक निरस्त रहेगी। इसके बाद गाड़ी का संचालन किया जाएगा या नहीं, इस संबंध में सूचना बाद में जारी की जाएगी। लंबी दूरी की इस विशेष साप्ताहिक गाड़ी का संचालन भोजीपुरा, पीलीभीत, मैलानी, सीतापुर होते हुए प्रत्येक शुक्रवार और शनिवार को किया जा रहा था।
विज्ञापन
रेलवे ने सहरसा-आनंद विहार के बीच 12-12 फेरों के लिए एक और विशेष ट्रेन की समय सारिणी जारी की है। मुरादाबाद मंडल के सीनियर डीसीएम महेश यादव ने बताया कि 05575 सहरसा-आनंद विहार विशेष गाड़ी 28 अप्रैल से 14 जुलाई तक प्रत्येक मंगलवार को सहरसा से रात आठ बजे चलने के बाद अगले दिन शाम 6:25 बजे बरेली जंक्शन आएगी और रात 1:05 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। 05576 आनंद विहार-सहरसा विशेष गाड़ी 30 अप्रैल से 16 जुलाई तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को आनंद विहार से तड़के 5:15 बजे चलने के बाद 10:38 बजे बरेली जंक्शन आएगी और अगले दिन सुबह 10:30 बजे सहरसा पहुंचेगी।