फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   One thief caught while cutting wood, another absconding

Bareilly News: लकड़ी काटते समय एक चोर दबोचा, दूसरा फरार

Fri, 22 Nov 2024 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
One thief caught while cutting wood, another absconding
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। संवाद
मीरगंज। थाना शाही क्षेत्र के गांव गौसगंज में चोरी से लकड़ी काटते एक अभियुक्त को पुलिस ने मौके से ही चोरी की लकड़ी सहित गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन

गौसगंज में मोहर्रम को लेकर सांप्रदायिक विवाद हो गया था। इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी व कई घायल हुए थे। इस मामले में दूसरे पक्ष के बख्तावर सहित 51 लोग जेल में बंद हैं। इस समय गांव में मुस्लिम समुदाय का कोई भी व्यक्ति नहीं रह रहा है। उसी का फायदा उठाते हुए दूसरे समुदाय के पेड़ की लकड़ी काटी गई।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष शाही अमित कुमार बालियान ने बताया कि वह अपने अधीनस्थों के साथ गश्त कर रहे थे। तभी सूचना मिली कि गौसगंज में हामिद अली के खेत में कुछ लोग चोरी से यूकेलिप्टस के पेड़ों को काट रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दूसरा आरोपी भाग गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नन्हे लाल पुत्र लीलाधर निवासी बीथम नौगमा व भागने बाले का चेतराम पुत्र नेमचंद्र निवासी बल्लियां बनारा थाना भमोरा बताया है। मौके से पुलिस ने यूकेलिप्टस के 16 लट्ठे बरामद किए। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed