फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   One person died in the accident...the body was crushed by vehicles for five hours

Bareilly News: हादसे में एक व्यक्ति की मौत...वाहनों से पांच घंटे तक कुचलता रहा शव

Wed, 17 Jul 2024 05:58 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2024 05:58 AM IST
विज्ञापन
One person died in the accident...the body was crushed by vehicles for five hours
बरेली-बदायूं हाईवे पर इसी जगह कुचलकर हुई थी अज्ञात व्य​क्ति की मौत। संवाद
बिनावर। बरेली-बदायूं हाईवे पर सोमवार रात दस बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। करीब पांच घंटे तक उसका शव वाहनों से कुचलता रहा। इस दौरान सड़क पर मांस के कुछ लोथड़े ही बचे थे। पहचान के नाम पर अवशेष, उसके कपड़ों तक के चीथड़े उड़ गए थे, लेकिन पुलिस बेखबर रही। रात तीन बजे अधिवक्ता अरविंद परमार निकल रहे थे। उन्होंने थाने जाकर इसकी सूचना दी, तब कहीं पुलिस मौके पर पहुंची। मांस के लोथड़ों को एकत्र कराया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

यह हादसा बरेली-बदायूं हाईवे पर बिनावर थाना क्षेत्र में मलिकपुर मोड़ के देवस्थान के पास हुआ था। बताया जा रहा है कि उस दौरान रात के करीब 10 बज रहे होंगे, जिसकी मौत हुई थी। वह मानसिक मंदित व्यक्ति था। वह अक्सर आसपास इलाके में घूमते हुए देखा गया था। रात करीब 10 बजे कुछ लोग गुजर रहे थे। तब उन्होंने मानसिक मंदित व्यक्ति को सड़क पर पड़ा देखा। इसका लोगों ने ज्यादा ध्यान नहीं दिया, लेकिन बाद में पता चला कि उसको किसी वाहन ने टक्कर मारी थी। इसके बाद वाहन उधर से गुजरते रहे। उनके पहियों से व्यक्ति का शव कुचलता रहा। रात करीब तीन बजे अधिवक्ता अरविंद परमार एक शादी समारोह से बरेली से लौट रहे थे। तब उन्होंने सड़क पर मांस के लोथड़े बिखरे पड़े देखे। उस दौरान तक सड़क काफी दूर तक लाल हो गई थी। व्यक्ति जो कपड़े पहने था। वो तक फट गए थे। पहचान के नाम पर शरीर का कोई भाग नहीं बचा था।
विज्ञापन

अधिवक्ता ने पहले मांस के लोथड़ों की वीडियो बनाई और फिर उसके बाद थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। तब कहीं जाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मांस के लोथड़ों को इकट्ठा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। अधिवक्ता का कहना है कि उन्हें रात 10 बजे सूचना मिली थी कि यहां पर कोई हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
गश्त पर निकली होती पुलिस तो होती जानकारी
- आईजी डॉ. राकेश सिंह ने सोमवार को ही जिले में आकर पुलिस को लगातार गश्त करने के निर्देश दिए। पांच घंटे तक शव का कुचलना बड़ी बात है। इससे सीधे पुलिस की सतर्कता पर सवाल उठता है। अगर पुलिस रात में गश्त पर निकली होती तो शायद किसी को सूचना देने की जरूरत नहीं पड़ती। अगर यह मान भी लिया जाए कि हादसा रात 10 बजे नहीं हुआ। 12 बजे के बाद हुआ होगा, लेकिन फिर भी पुलिस के पास इसकी सूचना नहीं थी। इससे माना जा रहा है कि पुलिस रात को गश्त पर नहीं निकलती।

----------------
इंस्पेक्टर बोले- हादसे का पता नहीं, तीन बजे मिली सूचना
- बिनावर इंस्पेक्टर श्रीकांत शर्मा का कहना है कि उन्हें हादसे के बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन उन्हें रात करीब तीन बजे सूचना मिली थी। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed