फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   One organization called the police station chief corrupt, the other praised honesty

Bareilly News: एक संगठन ने थानाध्यक्ष को बताया भ्रष्टाचारी, दूसरे ने सराही ईमानदारी

Sun, 17 Sep 2023 01:38 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 17 Sep 2023 01:38 AM IST
विज्ञापन
One organization called the police station chief corrupt, the other praised honesty
शेरगढ़। थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह को लेकर क्षेत्र के दो किसान संगठन आमने-सामने हैं। एक संगठन ने दो दिन पहले थानाध्यक्ष पर भ्रष्टाचार और किसान विरोधी कार्य करने का आरोप लगाकर प्रदर्शन किया था। शनिवार को दूसरे संगठन ने उनकी ईमानदारी की सराहना करते हुए प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

दो दिन पहले कमिश्नरी में प्रदर्शन के दौरान भारतीय किसान यूनियन (भानू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह और राष्ट्रीय महासचिव शोएब इजहार खां ने दावा किया था कि थाने में राजकुमार सिंह की तैनाती होने के बाद भ्रष्टाचार बढ़ा है। फरियादियों को परेशान किया जाता है। उन्होंने दरोगा पर किसान विरोधी होने का भी आरोप लगाया था।
विज्ञापन

शनिवार को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के जिलाध्यक्ष तेजपाल कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे। उन्होंने कहा कि थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह की कार्यप्रणाली के चलते क्षेत्र में शांति का माहौल है। अपराधियों में अब पुलिस का खौफ है। आम लोगों में पुलिस की छवि भी अच्छी बनी है। इसके लिए राजकुमार सिंह बधाई के पात्र हैं। किसानों ने प्रशस्तिपत्र देकर उनका सम्मान भी किया। थानाध्यक्ष की कार्यप्रणाली को लेकर किसान संगठनों की लड़ाई क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed