फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   One more corona positive found in Lakhimpur Kheri, number of infected increased to 35

लखीमपुर खीरी में एक और मिला कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 35

Thu, 21 May 2020 02:15 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Thu, 21 May 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
One more corona positive found in Lakhimpur Kheri, number of infected increased to 35
demo pic - फोटो : अमर उजाला

जनपद में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बुधवार की सुबह बरेली की प्राइवेट लैब से आई रिपोर्ट में पलिया के मोहल्ला पठान का निवासी युवक संक्रमित निकला।

विज्ञापन


यह कोरोना संक्रमित प्रवासी नहीं है, पलिया निवासी 34 वर्षीय युवक कुछ दिन पहले बरेली के एक निजी हास्पिटल में पित्त की पथरी का आपरेशन कराने गया था। जहां पर हास्पिटल के डॉक्टरों ने आपरेशन से पहले उसका एक प्राइवेट पैथोलॉजी में कोरोना टेस्ट कराया था। जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली।
विज्ञापन


डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जनपद में अब तक कुल 40 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं, जिनमें से पांच लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। जबकि 35 कोरोना संक्रमितों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें 31 प्रवासी मजदूर व दो उनके बच्चे, एक डॉक्टर व एक पलिया का मोहल्ला पठान निवासी युवक है। मालुम हो कि पलिया निवासी युवक चार दिन पहले घर लौटा था। डीएम ने पलिया निवासी युवक के मोहल्ले पठान-1 को कंटेन्मेंट जोन घोषित कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed