{"_id":"5f6e4d198ebc3e9bfa0cc80c","slug":"one-more-center-to-speed-up-assessment-in-the-university-bareilly-news-bly421091569","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय में मूल्यांकन की रफ्तार बढ़ाने को एक और केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय में मूल्यांकन की रफ्तार बढ़ाने को एक और केंद्र
विज्ञापन
नए मूल्यांकन केंद्र का निरीक्षण करते परीक्षा नियंत्रक।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूटा के आग्रह के बाद नेहरू युवा केंद्र के भवन में की गई व्यवस्था
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में कॉपियों की जांच तेज करने के लिए एक और मूल्यांकन केंद्र बढ़ा दिया गया है। रूटा के सुदेश कुमार के आग्रह के बाद इस केंद्र को स्थापित किया गया है। गौरतलब है कि अभी उत्तर पुस्तिकाओं को जांचने का काफी काम अभी बाकी है। कुलपति प्रो. केपी सिंह ने पहले 15 अक्तूबर तक कापियों की जांच करा लेने की समय सीमा निर्धारित की थी।
स्नातक और परास्नातक की कॉपियों का मूल्यांकन कराने के लिए विश्वविद्यालय ने अगस्त में तीन परीक्षा केंद्र बनाए थे। अब तक इन्हीं सेंटरों में मूल्यांकन कार्य चल रहा है। हालांकि कोरोना संक्रमण के चलते परीक्षकों के कम आने से कापियों को जांचने का काम बेहद धीमी गति से चल रहा है। बताते हैं कि अभी पचास फीसदी काम ही पूरा हुआ है। इसे देखते हुए रूटा के सुदेश कुमार के आग्रह के बाद विश्वविद्यालय ने परिसर में ही बनी नेहरू युवा केंद्र के भवन में एक और मूल्यांकन केंद्र बढ़ा दिया है।
शुक्रवार को परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार, शिवराज कुमार आदि ने नए परीक्षा केंद्र का जायजा लिया। शनिवार से मूल्यांकन कार्य शुरू कराने के लिए परीक्षकों के साथ कर्मचारियों की ड्यूटी भी तय हो गई है। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार का कहना है कि अब कॉपियों का मूल्यांकन समय से पूरा हो जाएगा।