फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   One more blow to BSP before SP's workshop

सपा की वर्कशाप से पहले बसपा को एक और झटका

Wed, 20 Jan 2021 01:03 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 20 Jan 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
One more blow to BSP before SP's workshop
बिथरीचैनपुर के पूर्व विधायक वीरेन्द्र सिंह के भाई पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवेन्द्र सिंह सपा में शामिल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

पूर्व विधायक वीरेंद्र के भाई सपा में हुए शामिल, लखनऊ में अखिलेश यादव ने दिलाई सदस्यता

विज्ञापन
बरेली। बिथरी चैनपुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवेंद्र सिंह मंगलवार को बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। उन्हें लखनऊ में सपा मुखिया अखिलेश यादव ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। देवेंद्र सिंह बिथरी चैनपुर के पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह के भाई हैं। मंडल में बसपा को यह तीसरा झटका है।

पूर्व ब्लॉक प्रमुख देवेंद्र सिंह के सपा में आने के बाद इस बात के कयास भी तेज हो गए हैं कि वह बिथरी चैनपुर से सपा से टिकट की दावेदारी करेंगे। दरअसल पूर्व विधायक वीरेंद्र सिंह इस समय अस्वस्थ चल रहे हैं। देवेंद्र सिंह को बिथरी चैनपुर में उनके विकल्प के रूप में देखा जा रहा है। देवेंद्र सिंह ने कहा कि सपा की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने सपा की सदस्यता ग्रहण की है। बताया कि जा रहा है कि सपा की वर्कशाप में सपा प्रमुख के पहुंचने पर वह अपने समर्थकों को भी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराएंगे। हाल ही में फरीदपुर के पूर्व विधायक विजयपाल सिंह और ददरौल (शाहजहांपुर) के पूर्व विधायक अवधेश कुमार वर्मा ने सपा की सपा ज्वाइन की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed