फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   One lakh rupees stolen by cutting the bag in the bank

Bareilly News: बैंक में थैला काटकर एक लाख रुपये चोरी

Fri, 04 Oct 2024 04:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 04:51 AM IST
विज्ञापन
One lakh rupees stolen by cutting the bag in the bank
नवाबगंज। बैंक में रुपये निकालकर पासबुक अपडेट करा रहे एक सेवानिवृत शिक्षक के पास थैला काटकर एक लाख रुपये चोरी कर चोर फरार हो गए। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस बैंक और बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है। घटना की तहरीर शिक्षक ने थाना नवाबगंज को देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला आदर्श नगर निवासी सेवानिवृत शिक्षक मुक्ता प्रसाद के यहां बुधवार को बेटी की गोद भराई की रस्म अदा होनी थी। बृहस्पतिवार को शिक्षक नगर की भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से लीन लाख रुपये निकालने पहुंचे। इसके बाद वह बैंक के गेट पर पासबुक अपडेट कराने की मशीन के पास खड़े हो गए। कुछ देर बाद उनकी नजर थैले पर गई, जिसमें रुपये नहीं थे। पुलिस बैंक और बाजार के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है। घटना की तहरीर शिक्षक ने थाना नवाबगंज में देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन


गिरोह ने कई वारदातों को दिया अंजाम, खुलासा किसी का नहींनगर में एक गिरोह सक्रिय हो गया है, जो वृद्ध और सेवानिवृत शिक्षकों को अपना शिकार बनाते हैं। इससे पहले आठ माह पहले गरेम गांव के तुलाराम और चार माह पहले खंजनपुर गांव के सेवानिवृत शिक्षक रोशनलाल को अपना शिकार बना चुके हैं। वहीं, तीन माह पहले पंजाब नेशनल बैंक के पास एक महिला से सोने के आभूषण और एक माह पहले एक छात्र से 20 हजार रुपये की कागज की कतरन रूमाल में बांध कर फरार हो गए थे। इसके बाद भी पुलिस इन वारदातों का खुलासा नहीं कर सकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed