फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   One lakh rupees received for sports and cultural competitions.

Bareilly News: खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के लिए मिले एक लाख रुपये

Sun, 09 Aug 2026 12:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Sun, 09 Aug 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
One lakh rupees received for sports and cultural competitions.
बरेली। बेसिक शिक्षा विभाग जिले में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करेगा। राज्य परियोजना कार्यालय ने इसके लिए एक लाख रुपये का बजट आवंटित किया है। ये कार्यक्रम ब्लॉक और तहसील स्तर पर आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन

इन प्रतियोगिताओं में कुर्सी दौड़, ट्राइसाइकिल रेस, रस्साकशी, निबंध, चित्रकला, गायन और नृत्य शामिल हैं। प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कंपोजिट विद्यालयों के दिव्यांग बच्चे इनमें भाग लेंगे। कार्यक्रमों के लिए आवंटित एक लाख रुपये का बजट निर्धारित मदों में खर्च होगा। टेंट, मेज, कुर्सी, जनरेटर और साउंड सिस्टम पर 22 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। जलपान व भोजन व्यवस्था के लिए 25 हजार रुपये तय किए गए हैं। पुरस्कार वितरण पर 24 हजार रुपये और बच्चों के आवागमन पर 18 हजार रुपये खर्च होंगे। स्टेशनरी, खेल सामग्री पर छह हजार रुपये तथा फोटोग्राफी और दस्तावेजीकरण पर पांच हजार रुपये का प्रावधान है। ब्लॉक और तहसील स्तरीय स्पर्धाओं में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया जाएगा। उनका चयन तीन दिसंबर को होने वाले अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस समारोह के लिए भी होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विनीता ने बताया कि विभाग की ओर से कार्यक्रम कराने का आदेश जारी हुआ है। आगे की रणनीति के लिए बैठक की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed