फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   One lakh cheated on the pretext of selling jewelery taken out of the ground

Bareilly News: जमीन से निकले जेवर बेचने का झांसा देकर दस लाख ठगे

Sun, 31 Dec 2023 02:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 02:07 AM IST
विज्ञापन
One lakh cheated on the pretext of selling jewelery taken out of the ground
बरेली। एक ठग ने खोदाई के दौरान जमीन से निकले खजाने के अभूषणों को बेचने का झांसा देकर पीलीभीत के व्यापारी से 10 लाख रुपये की ठगी कर ली। उससे रुपये लेकर नकली जेवर छोड़कर दो आरोपी भाग गए। दो महीने बाद कोतवाली पुलिस ने आईजी के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

पीलीभीत के बीसलपुर निवासी आशीष मित्तल ने बताया कि उनकी कस्बे में इलेक्ट्राॅनिक्स सामान की दुकान है। करीब तीन महीने पहले उनकी दुकान पर एक युवक आया और खुद को मजदूर बताया। उसने चांदी के दो सिक्के दिखाए। मजदूर ने बताया कि जमीन की खोदाई के दौरान खजाना मिला है। आशीष ने मजदूर से सिक्के खरीद लिए। दो दिन बाद मजदूर एक महिला के साथ दोबारा आया। महिला को बहन बताकर रुपये वापस कर अपने सिक्के ले गया।
विज्ञापन

पांच दिन बाद मजदूर ने आशीष को कॉल कर बताया कि वह मोहन प्रजापति बोल रहा है और खजाने में मिले अपने सारे जेवर बेचना चाहता है। जेवर की कीमत 70 लाख रुपये है, लेकिन बहन की तबीयत खराब होने पर 10 लाख रुपये में दे देगा। जेवर देने के लिए मजदूर ने व्यापारी को 10 लाख रुपये लेकर बरेली रोडवेज स्टैंड पर बुलाया। जिला अस्पताल के मंदिर के पास बुलाकर मजदूर और उसके साथी ने पुलिस-पुलिस बोलकर शोर मचाया। इसके बाद वह दस लाख रुपये रखा बैग छीनकर ले गए और जेवर का थैला पकड़ा गए। चेक करने पर जेवर नकली निकले। आशीष के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज लेकर वह घूमते रहे, पर रिपोर्ट नहीं हो सकी। अब आईजी के आदेश पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed