फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   one death from dengue, 41 positive

डेंगू से युवक की मौत, कार्ड टेस्ट में 41 नए मरीज मिले

Fri, 21 Oct 2022 02:36 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 21 Oct 2022 02:36 AM IST
विज्ञापन
one death from dengue, 41 positive
बरेली। डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। नवाबगंज क्योलड़िया ग्राम पंचायत के मजरा केलाडांडी निवासी 30 वर्षीय रामकुमार की डेंगू से मौत हो गई। इसके अलावा बृहस्पतिवार को अलग-अलग स्वास्थ्य केंद्रों पर बुखार के 204 मरीज डेंगू की प्रारंभिक पुष्टि के लिए किए गए एनएस-1 कार्ड टेस्ट में पॉजिटिव मिले हैं। इनके सैंपल एलाइजा टेस्ट के लिए लैब भेजे गए हैं। एलाइजा टेस्ट में 54 में से तीन लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

मृतक युवक के भाई ओमपाल ने बताया कि तबीयत बिगड़ने पर बरेली के एक निजी अस्पताल ले गए थे। जांच में डॉक्टरों ने डेंगू की पुष्टि हुई। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। बृहस्पतिवार की शाम उसने दम तोड़ दिया। वहीं स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार को जिले में डेंगू से कोई मौत नहीं हुई है। सीएमओ डॉ. बलवीर सिंह के मुताबिक तीन नए पीड़ित मिलने के बाद अब तक जिले में 138 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। अब 12 ब्लॉक के 50 गांव और 33 शहरी वार्ड में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। गांव में अब तक 86 और शहर में 52 पीड़ित मिले हैं। बृहस्पतिवार को लार्वा को नष्ट कराने के लिए टीमों ने 51312 घरों का निरीक्षण किया। 1210 घरों में डेंगू पनपते मिले, जिन्हें नष्ट कराया गया। मलेरिया संदिग्ध 699 लोगों की जांच में एक व्यक्ति वाइवैक्स मलेरिया की चपेट में मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed