फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   One dead, two seriously injured in separate road accidents

Bareilly News: अलग-अलग सड़क हादसों में एक की मौत, दो गंभीर घायल

Mon, 29 Jul 2024 05:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 05:32 AM IST
विज्ञापन
One dead, two seriously injured in separate road accidents
आंवला। रविवार रात हुए अलग-अलग हादसों में एक बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि दूसरी घटना में घायल दो लोगों को गंभीर हालत में बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

रविवार रात साढ़े आठ बजे मोहल्ला खेडा निवासी 22 वर्षीय राहुल अपने एक साथी के साथ बाइक पर सवार होकर बरेली जा रहे थे। भमोरा रोड पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से राहुल की बाइक सड़क किनारे पड़ी बजरी से जा टकराई। बाइक फिसलने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और राहुल को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे। वहां पर परीक्षण के बाद डॉक्टर ने राहुल को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पालिका सभासद रामवीर प्रजापति ने बताया कि राहुल छह बहन-भाई में सबसे छोटा था। माता-पिता की काफी पहले मृत्यु हो चुकी है। मृतक अविवाहित था। ईंट-भट्ठे पर तांगा बुग्गी चलाकर ईंट ढुलाई का कार्य करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

टेंपो की चपेट में आकर बाइक सवार घायल

दूसरी घटना इसी रोड पर एक पेट्रोल पंप के समीप रात में हुई। भानु प्रताप व पुरुषोत्तम वलीमगंज गांव थाना बिनावर जिला बदायूं बाइक पर सवार थे। टेंपो की चपेट में आने से गंभीर घायल हो गए। दोनों घायलों को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास के लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed