{"_id":"61a920ecdbaa9a1797287f42","slug":"one-arrested-for-cheating-on-the-pretext-of-getting-job-in-hospital-bareilly-news-bly4679972191","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में नौकरी दिलाने के बहाने ठगी करने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में नौकरी दिलाने के बहाने ठगी करने वाला गिरफ्तार
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो युवकों की नौकरी लगवाने के नाम पर ठगे थे 14 लाख
बरेली। जिला अस्पताल में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अभी ठग के दो साथी फरार हैं। पुलिस उन्हें भी तलाश कर रही है।
मोहल्ला नवादा शेखान निवासी रामभरोसे ने 31 जुलाई को बारादरी थाने में तहरीर देकर कहा था कि वह एक युवक को जानते थे। युवक ने अपना नाम दीपक बताते हुए खुद को दिल्ली का अधिकारी बताया था। उसने ही बागपत के संदीप उर्फ संजय गुर्जर और राजेश से मुलाकात कराई थी। उन्होंने सरकारी अस्पताल में रामभरोसे के बेटे और भतीजे की नौकरी लगवाने का आश्वासन दिया। इसके एवज में 14 लाख रुपये ले लिए। रुपये लेने के बाद तीनों का कोई पता नहीं चला। उन्होंने मोबाइल फोन भी बंद कर लिए। तब रामभरोसे को ठगी का एहसास हुआ। उसने पुलिस में शिकायत की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने आरोपी दीपक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि दीपक कई अन्य जगह इस तरह की ठगी कर चुका है। दीपक को बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया गया।