फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   One arrested for assault and murder case in lakhimpur kheri CM yogi orders for strict action

यूपी: छात्रा के साथ दुष्कर्म और हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, सीएम योगी ने दिए सख्त कार्रवाई के निर्देश

Thu, 27 Aug 2020 03:38 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखीमपुर खीरी Published by: प्राची प्रियम Updated Thu, 27 Aug 2020 03:38 PM IST
विज्ञापन
One arrested for assault and murder case in lakhimpur kheri CM yogi orders for strict action
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : ANI

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के थाना नीमगांव में लापता युवती की रहस्यमय तरीके से हुई हत्या के मामले में पुलिस ने गुरुवार को एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आईजी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि 25 अगस्त को थाना नीमगांव में सूचना मिली थी कि बच्ची(18 वर्षीय) जो एक दिन से लापता थी उसका शव उसके घर के पास मिला है। आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अंतर्गत भी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतिका के परिवार को पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बीते 25 अगस्त को बेहजम क्षेत्र में रहस्यमय तरीके से गायब हुई युवती का शव सूखे तालाब में बरामद होने से सनसनी फैल गई थी। उसका गला चाकू से रेता हुआ था।

परिवार वालों के मुताबिक सोमवार की सुबह वह छात्रवृत्ति का फॉर्म भरने गई थी, लेकिन वापस नहीं आई। काफी देर तक घर न आने पर परिवार के लोग परेशान होने लगे और उसकी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चलने पर पुलिस चौकी पहुंचे और गुमशुदगी की सूचना दी।  

पुलिस ने जब लोकेशन ट्रेस की तो गांव के निकट मिली। उसके बाद कई बार लोकेशन बदली, फिर लोकेशन नहीं मिली। काफी तलाश के बाद भी उसका पता नहीं चला। इस पर परिवार के लोग और पुलिसकर्सी लौट आए। 


मंगलवार सुबह युवती का शव बेहजम और ओयल मार्ग पर स्थिति सूखे तालाब में देखा गया। शव देखे जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा शव का गला रेता हुआ था। पास में खून से सना चाकू भी पड़ा था। 

छात्रा की दुष्कर्म के बाद हत्या की सूचना पर डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसपी सत्येंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे थे और मामले की जांच की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed