{"_id":"65e5bb4fcf7946357e0446bf","slug":"one-and-a-half-year-old-girl-died-due-to-drowning-in-bucket-filled-with-water-in-shahjahanpur-2024-03-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पानी से भरी बाल्टी में डूबी बच्ची: खेलते-खेलते बाथरूम में पहुंची डेढ़ साल की शिवांगी..., हो गई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी से भरी बाल्टी में डूबी बच्ची: खेलते-खेलते बाथरूम में पहुंची डेढ़ साल की शिवांगी..., हो गई मौत
Mon, 04 Mar 2024 06:19 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 04 Mar 2024 06:19 PM IST
सार
शाहजहांपुर के कलान कस्बे में व्यापारी की डेढ़ वर्षीय बेटी की पानी से भरी बाल्टी में डूबने से मौत हो गई। वह बाथरूम में पानी से खेल रही थी। इसी दौरान बाल्टी में गिर गई। जब तक परिजनों को पता चला, तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।
विज्ञापन
शिवांगी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहजहांपुर के कस्बा कलान के सूर्यनगर निवासी अचल गुप्ता की डेढ़ साल की बेटी शिवांगी उर्फ सिद्धि गुप्ता खेलते-खेलते बाथरूम में पानी से भरी बाल्टी में गिर गई। काफी देर के बाद परिजनों को इसकी जानकारी हुई। आनन-फानन उसे डॉक्टर के पास ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। बच्ची की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
विज्ञापन
साप्ताहिक बाजार को जाने वाली गली में रहने वाले क्रॉकरी व्यापारी अचल गुप्ता के भाई शालू सोमवार को पूर्वाह्न करीब 11 बजे बाथरूम में स्नान करने गए थे। नहाने के बाद वह निकल आए और बाथरुम का दरवाजा बंद करना भूल गए थे। इस बीच अचल गुप्ता की डेढ़ साल की बेटी शिवांगी उर्फ सिद्धि खेलते हुए बाथरूम में पहुंच गई। इस बीच वह पानी से भरी बाल्टी में गिर गई और डूब गई।
विज्ञापन
Shahjahanpur: शिकार का पीछा कर गांव में घुसा तेंदुआ, आहट होने पर ग्रामीण ने खोला दरवाजा तो उड़ गए होश
विज्ञापन
दूसरी ओर काफी देर तक जब मासूम मकान में नजर नहीं आई तो परिजनों ने तलाश शुरू की। बाथरूम में बाल्टी में पड़ा देख चीख-पुकार मच गई। परिजन तुरंत ही उसे लेकर पीएचसी में पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। बेटी की मौत से मां शीतल और पिता अचल का रो-रोकर बुरा हाल था। उनके परिवार में तीन साल की बेटी दिव्या है।