फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Leopard entered village after chasing dog in Khutar shahjahanpur

Shahjahanpur: शिकार का पीछा कर गांव में घुसा तेंदुआ, आहट होने पर ग्रामीण ने खोला दरवाजा तो उड़ गए होश

Mon, 04 Mar 2024 05:19 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 04 Mar 2024 05:19 PM IST
सार

खुटार क्षेत्र के सीतापुर गांव में सोमवार सुबह तेंदुआ पहुंच गया। ग्रामीण की नजर उस पर पड़ी तो दहशत फैल गई। ग्रामीणों ने शोर मचाकर तेंदुए को भगाया। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने खेतों में तेंदुए के पगचिन्ह ट्रेस किए हैं। 

विज्ञापन
Leopard entered village after chasing dog in Khutar shahjahanpur
तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहजहांपुर के खुटार क्षेत्र में तेंदुए की दहशत अब भी बरकरार है। गांव सीतापुर में सोमवार सुबह करीब चार बजे कुत्ते का पीछा कर तेंदुआ आबादी तक पहुंच गया। ग्रामीणों के टॉर्च जलाकर शोर करने पर वह खेतों की तरफ भाग गया। सूचना पर पहुंचे वनकर्मी पगचिह्न देखकर लौट गए।

विज्ञापन


गांव सीतापुर, सहारू, महुआ पिमई, नरौठा हंसराम, नरौठा देवीदास के पास तेंदुआ कई दिन से घूम रहा है। 22 फरवरी को तेंदुए ने गन्ने की छिलाई कर रहे नरौठा देवीदास निवासी दीपक कुमार पर हमला कर घायल कर दिया था। जानकारी पर डीएफओ प्रखर गुप्ता ने तेंदुए को जंगल की ओर खदेड़ने के लिए टीमें गठित की थीं, लेकिन तेंदुए की आवाजाही को रिकार्ड करने के लिए कैमरे लगाने की जरूरत नहीं समझी।
विज्ञापन


ग्रामीण के घर तक पहुंचा तेंदुआ 
गांव सीतापुर निवासी सरफुद्दीन ने बताया कि सोमवार तड़के वह अपने घर में सो रहे थे। अचानक किसी के कूदने की आहट होने पर उनकी आंख खुल गई। उन्होंने दरवाजा खोला तो उनका पालतू कुत्ता दौड़ते हुए घर में घुस आया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर तेंदुआ था, जो टॉर्च जलाने और शोर करने पर खेत की ओर चला गया। सुबह वनकर्मी मौके पर पहुंचे और पग चिह्न ट्रेस कर वापस चले गए। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुआ छुट्टा पशुओं और नीलगाय को मार चुका है। कभी भी किसी व्यक्ति पर भी हमला कर सकता है। लोगों की जान को भारी खतरा है।

सुबह-शाम अकेले बाहर न जाएं ग्रामीण 
रेंजर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि तेंदुए को जंगल की ओर खदेड़ने के लिए वनकर्मियों को लगाया गया है। साथ ही ग्रामीणों को सचेत किया है कि सुबह-शाम अकेले गांव के बाहर न निकलें। खेत में काम करने के दौरान शोर करते रहें। झाड़ियों से दूर रहें और खेतों में डंडा या लाठी लेकर ही जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed