{"_id":"5ea7277d8ebc3e905a08dcf6","slug":"one-and-a-half-kilometer-area-instructions-to-the-seal-corporation-for-sanitization-bareilly-news-bly403967061","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेढ़ किलोमीटर का इलाका सील निगम को सैनिटाइजेशन के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेढ़ किलोमीटर का इलाका सील निगम को सैनिटाइजेशन के निर्देश
विज्ञापन
हजियापुर में पीपीई किट पहनकर गश्त करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। हजियापुर में कोरोना संक्रमित मिलने के बाद उसके घर के साथ डेढ़ किमी के दायरे में पूरा इलाका सील कर दिया गया है। लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के लिए यहां भारी तादाद में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। एएसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि नगर निगम, पुलिस और प्रशासन को सूचना दे दी गई। नगर निगम की टीम ने पूरे इलाके को सैनिटाइज करने का काम शुरू कर दिया है। सील किए गए पूरे एरिया में लोगों की आवाजाही को सीमित करने के लिए पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कोई राहत मिलने की उम्मीद अब कम.. उल्टे बढ़ सकती है सख्ती
पिछले हफ्ते ही कोरोना मुक्त होने के बाद सुकून महसूस कर रहे बरेली में नया संक्रमित मिलने के बाद तीन मई से ज्यादा राहत मिलने की उम्मीदें फिलहाल फीकी पड़ गई हैं। इत्तफाक की बात है कि सुभाषनगर से हॉट स्पॉट हटने के अगले ही दिन हजियापुर के हॉटस्पॉट घोषित होने की नौबत आ गई। इसके बाद माना जा रहा है कि शहर को अब कुछ और समय ज्यादा राहत नहीं मिल पाएगी। हजियापुर में संक्रमित युवक के घर के डेढ़ किलोमीटर के दायरे में सभी लोगों की स्क्रीनिंग होने तक तो सख्ती रहना तय है ही, अगर कोई और संक्रमित मिला तो सख्ती और पाबंदियां और भी बढ़ सकती हैं। दरअसल हजियापुर पुराना शहर का घनी आबादी वाला इलाका है। काफी संख्या में यहां के लोग श्यामगंज और सैलानी में खरीदारी करने आते हैं। श्यामगंज और सैलानी की भीड़ भी ऐसे में आशंकाएं बढ़ा सकती है।
विज्ञापन
नोएडा से लौटे युवक से हुई थी संक्रमण की शुरुआत
मार्च के अंत में नोएडा की सीजफायर कंपनी का कर्मचारी यहां सुभाषनगर में अपने घर लौटा था। 29 मार्च को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उसके परिवार के पांच और लोग भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद सुभाषनगर को हॉटस्पॉट घोषित कर सील कर दिया गया था। इन लोगों का अस्पताल में इलाज चला और सभी लोग स्वस्थ होकर घर चले गए थे। इसके बाद हाल ही में बरेली कोरोना मुक्त घोषित हुआ था।
विज्ञापन