फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   One accused arrested in Bhoop Singh murder caseOne accused arrested in Bhoop Singh murder case

Bareilly News: भूप सिंह हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार

Sat, 15 Nov 2025 02:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 15 Nov 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
One accused arrested in Bhoop Singh murder caseOne accused arrested in Bhoop Singh murder case
शेरगढ़। भूमि विवाद में किसान भूप सिंह यादव की हत्या के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को दुनका रोड से शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसकी निशानदेही से हत्या में प्रयुक्त बांका और एक तमंचा, दो कारतूस बरामद किए हैं। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को न्यायालय में पेश किया है। इस मामले में फरार चल रहे तीन अन्य आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है।
विज्ञापन

थाना अध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि आठ नवंबर को थाना क्षेत्र के गांव बैरमनगर निवासी किसान भूप सिंह की उसके ही ट्यूबवेल पर शाम में बांका से हत्या कर दी गई थी। उसके बाद भूप सिंह के पुत्र ने तुलाराम व उसके दो पुत्र ओमेंद्र उर्फ पप्पू, संजीव, रम्पुरा निवासी वकील अहमद के खिलाफ हत्या का मामला पंजीकृत कराया था। पुलिस ने हत्या में शामिल एक आरोपी ओमेंद्र उर्फ पप्पू को दुनका संपर्क मार्ग से धर दबोचा। पुलिस पूछताछ में उसने बताया कि जमीन के क्रय-विक्रय को लेकर विवाद हुआ था। हत्यारोपी ओमेंद्र उर्फ पप्पू ने अपना जुर्म कबूल किया है। पुलिस ने उसको न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा है। वहीं, हत्या में शामिल तीन आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed