{"_id":"68605a14208acbe71d05d5c7","slug":"on-the-strength-of-ashutosh-and-pranjal-kvs-team-won-by-10-wickets-bareilly-news-c-4-bly1015-671377-2025-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आशुतोष व प्रांजल के दम पर 10 विकेट से जीती केवीएस की टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आशुतोष व प्रांजल के दम पर 10 विकेट से जीती केवीएस की टीम
विज्ञापन
बरेली। राजश्री इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी के खेल मैदान पर चल रही तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। आशुतोष और प्रांजल की पारियों के दम पर केवीएस अकादमी सीतापुर ने राजश्री क्रिकेट अकादमी को 10 विकेट से मात दी।
मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजश्री क्रिकेट अकादमी ने 38 ओवरों में 143 रन बनाए। प्रतीक पाल ने सर्वाधिक 38 रनों का योगदान दिया। केवीएस के लिए समृद्ध शर्मा, धनंजय सिंह, अमित वर्मा, प्रांजल ने एक-एक विकेट लिया।
केवीएस की टीम ने महज 26 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। आशुतोष रस्तोगी ने 66 और प्रांजल ने 57 रन बनाए। इस अवसर पर संस्थान के चेयरमैन राजेंद्र कुमार अग्रवाल, प्रबंध निदेशक रोहन बंसल, डायरेक्टर प्रो. डॉ. पंकज कुमार शर्मा, प्रो. अनिल कुमार, डॉ. साकेत अग्रवाल, दुष्यंत माहेश्वरी, डॉ. मुकेश गंगवार, स्वदेश श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद