फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   On the pretext of a collision, a female doctor was confused, a purse full of money was blown away from the car

Bareilly News: टक्कर के बहाने महिला डॉक्टर को उलझाया, कार से रुपये भरा पर्स उड़ाया

Mon, 12 Jun 2023 01:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jun 2023 01:45 AM IST
विज्ञापन
On the pretext of a collision, a female doctor was confused, a purse full of money was blown away from the car
बरेली। इज्जतनगर रेलवे स्टेशन के बाहर कुछ शातिरों ने महिला डॉक्टर पर उनकी कार में टक्कर मारने का आरोप लगाकर पर्स गायब कर दिया, जिसमें पचास हजार रुपये रखे थे। महिला डॉक्टर ने आरोपियों की कार का नंबर पुलिस को देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

आईवीआरआई रोड स्थित शिव नगर कॉलोनी निवासी डॉ. अनुजा सिंह स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं। शनिवार दोपहर एक बजे वह किसी काम से इज्जतनगर स्टेशन गई थीं। वहां से घर जाने के लिए कार में बैठी थीं कि एक व्यक्ति आकर उनसे झगड़ा करने लगा। आरोप लगाया कि उन्होंने कार से उसकी कार में टक्कर मारी है। महिला डॉक्टर से दस हजार रुपये मांगे।
विज्ञापन

डॉक्टर ने कहा कि अभी उन्होंने गाड़ी स्टार्ट भी नहीं की तो वह टक्कर कैसे मार सकती हैं। आरोपी बहस करते हुए उनकी कार के अंदर जाकर बैठ गया। यह देखकर डॉक्टर घबरा गईं। उन्होंने गाड़ी स्टार्ट कर वहां से जाने की कोशिश की तो कुछ लोग उस व्यक्ति का पक्ष लेकर कार के सामने खड़े हो गए। पीछे बैठा शख्स उनसे कार की चाबी छीनने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर अचानक बड़बड़ाता हुआ उतरा तो महिला डॉक्टर गाड़ी स्टार्ट कर चली गई। कुछ दूर जाकर उन्होंने पीछे देखा तो आरोपी एक कार के अंदर था। उन्होंने उस कार का नंबर नोट कर लिया। थोड़ा आगे बढ़कर उन्होंने यूपी 112 पुलिस को बुलाया। पुलिस को तब आरोपी नहीं मिला। इस बीच डॉक्टर ने देखा तो उनकी कार के पीछे सीट पर रखा पर्स गायब था जिसमें 50,000 रुपये थे। महिला डॉक्टर ने इज्जतनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कार नंबर के आधार पर कार व फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed