{"_id":"609ae33f8ebc3e29935613df","slug":"on-the-other-hand-such-people-an-injured-elderly-ambulance-was-thrown-out-of-the-flu-corner-bareilly-news-bly4462909178","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधर ऐसे लोग... घायल बुजुर्ग को फ्लू कॉर्नर के बाहर डाल गई एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधर ऐसे लोग... घायल बुजुर्ग को फ्लू कॉर्नर के बाहर डाल गई एंबुलेंस
विज्ञापन
300 बेड हॉस्पिटल में पड़े घायल दंपती।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
लैब टेक्नीशियन ने एंटीजन जांच कर भिजवाया जिला अस्पताल
विज्ञापन
बरेली। कोरोना का खौफ कहें या एंबुलेंस कर्मियों की मनमानी, मंगलवार को गंभीर रूप से चोटिल एक बुजुर्ग को जांच कराने लाई एंबुलेंस के कर्मचारी उसे फ्लू कॉर्नर के बाहर जमीन पर लिटाकर चले गए। पत्नी और बेटा जांच कराने के लिए गुहार लगाते रहे। जानकारी पर एक एलटी ने तत्काल स्ट्रेचर भिजवाया और अस्पताल के बाहर ही जांचकर अस्पताल भिजवा दिया।
मंगलवार की सुबह फरीदपुर लौंगपुर के रहने वाले 76 वर्षीय सोमपाल से कुछ लोगों की कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ा तो उन्हें और परिजनों को लोगों ने बुरी तरह पीट दिया। सोमपाल के सिर, चेहरे और अन्य जगहों पर गहरी चोटें आई। परिजनों ने सरकारी एंबुलेंस को कॉल की और उससे फ्लू कॉर्नर पर पहुंचे। यहां पहुंचकर एंबुलेंस कर्मियों ने बुजुर्ग को उतारकर जमीन पर लिटा दिया और लौट गए। करीब आधा घंटा तक बुजुर्ग वहीं तड़पता रहा। करीब डेढ़ बजे लैब टेक्नीशियन अनुज रैंडम सैंपलिंग कर वापस लौटे तो इस दृश्य को देखा तो तत्काल अंदर गए और वहां से जांच के लिए किट आदि लेकर आए। स्ट्रेचर भी मुहैया कराया। एंटीजन रिपोर्ट निगेटिव मिलने पर सैंपलिंग के लिए लगाई स्टेटिक टीम की गाड़ी से तत्काल जिला अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया। बुजुर्ग की हालत गंभीर बनी हुई है। एंबुलेंस कर्मियों की इस हरकत को लेकर सैंपलिंग कराने पहुंचे लोग और स्वास्थ्य कर्मी सभी आक्रोशित रहे। ब्यूरो