फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   On the orders of the Governor, the dress code will be fully implemented for the first time in Bareilly CollegeOn the orders of the Governor, the dress code will be fully implemented for the first time in Bareilly College

Bareilly News: राज्यपाल के आदेश पर बरेली कॉलेज में पहली बार पूर्ण रूप से लागू होगा ड्रेस कोड

Fri, 22 May 2026 01:46 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 22 May 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
On the orders of the Governor, the dress code will be fully implemented for the first time in Bareilly CollegeOn the orders of the Governor, the dress code will be fully implemented for the first time in Bareilly College
बरेली। राज्यपाल के आदेश के बाद जल्द रुहेलखंड विश्वविद्यालय और बरेली कॉलेज के पारंपरिक कोर्स के विद्यार्थी भी यूनिफॉर्म पहने दिखेंगे। बरेली कॉलेज वर्ष 1837 से संचालित है, लेकिन अब तक यहां ड्रेस कोड मात्र खेलों में जाने वाले युवाओं पर लागू होता था। बीते वर्षों में खुले प्रोफेशनल कोर्स बीबीए, बीसीए, पीजीडीसीए के विद्यार्थी भी ड्रेस पहनते हैं। कॉलेज के प्रॉक्टोरियल बोर्ड व नियमित कर्मचारियाें के लिए भी ड्रेस कोड लागू है। अब यदि यह नियम लागू होता है तो पहली बार कॉलेज के सामान्य विद्यार्थी भी ड्रेस में दिखेंगे।
विज्ञापन

बरेली कॉलेज की उप प्राचार्य प्रो. वंदना शर्मा ने बताया कि अब तक सेल्फ फाइनेंस कोर्स में ही ड्रेस कोड लागू रहा है। पहले पत्रकारिता विभाग में ड्रेस कोड था, जिसे बाद में हटा दिया गया था। बीएड व एमएड विभाग के विद्यार्थी भी टीचिंग के दौरान ही यूनिफॉर्म पहनते हैं। यदि ये ड्रेस कोड लागू होता है तो विद्यार्थी अधिक अनुशासित होंगे। वहीं, रुहेलखंड विश्वविद्यालय में भी 1985 से 2017 तक यूनिफॉर्म मात्र होटल मैनेजमेंट कोर्स में चली। इसके बाद एमबीए, एमएड और बीएड के विद्यार्थियों के लिए भी ड्रेस कोड लागू किया गया। विश्वविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. विनय वर्मा ने बताया कि यदि राज्यपाल का निर्देश आता है तो कैंपस में ड्रेस कोड लागू किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed