फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   On the occasion of Janmashtami festival, as soon as the clock struck 12, Kanha's praises echoed and devotees danced to the bhajans

Bareilly News: जन्माष्टमी पर्व पर रात 12 बजते ही गूंज उठे कान्हा के जयकारे, भजनों पर थिरके भक्त

Sun, 17 Aug 2025 02:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 02:15 AM IST
विज्ञापन
On the occasion of Janmashtami festival, as soon as the clock struck 12, Kanha's praises echoed and devotees danced to the bhajans
बिशारतगंज में कृष्ण की वेशभूषा में
नवाबगंज/मीरगंज/हाफिजगंज/भंडसर। कस्बे व देहात क्षेत्र में जन्माष्टमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रात 12 बजते ही मंदिरों और घरों में कान्हा के जयकारे गूंज उठे। इस दौरान भक्त भजनों पर थिरकते हुए भक्ति में लीन दिखे।
विज्ञापन

नवाबगंज कस्बे के राधा कृष्ण मंदिर, मनोकामना पूर्ण श्री बाला जी मंदिर, हनुमान मंदिर, दुर्गा मंदिर में सुबह से ही साफ-सफाई कर पूजा-अर्चना शुरू हो गई। राधा-कृष्ण मंदिर को फूल-मालाओं से सजाया गया। राधा-कृष्ण मंदिर में कृष्ण स्वरूप बच्चों की झांकियां प्रस्तुत की गईं।
विज्ञापन

मीरगंज कस्बे और देहात क्षेत्र में मंदिरों और घरों को भक्तों ने सजाया। देर रात तक कीर्तन कर झूमते रहे। रात 12 बजते ही सभी मंदिरों में ''हाथी घोड़ा पाल की, जय कन्हैया लाल की'' जयकारों से वातावरण गूंज गया। घर-घर में लोगों ने रात 12 बजे पूजा-अर्चना कर अपना व्रत खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर भंडसर के गांव कुंवरपुर, बंजरिया, साबिर खेड़ा, खाईखेड़ा, भटपुरा जागीर, उदरनपुर आदि जगहों पर परंपरागत ढंग से पर्व मनाया गया। हाफिजगंज में श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों को दुलहन की तरह सजाया गया। यहां रात में ब्रह्मदेव मंदिर में श्रीकृष्ण के जन्म के अवसर पर झांकी निकली। मेला कमेटी के अध्यक्ष दीपराज गंगवार ने बताया कि मेले में रविवार को विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। रात में धार्मिक नाटक का आयोजन होगा। संवाद
--
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व परंपरा के साथ मनाया गया

बिशारतगंज/बहेड़ी। श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व कस्बा सहित इलाके में परंपरा के साथ मनाया गया। मंदिरों में बेहतर ढंग से सजावट की गई। घरों में भी पूजा स्थल सजाए गए। श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर देर रात पूजा अर्चना कर भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मनाया। प्रसाद वितरण किया गया। बहेड़ी के लक्ष्मी नारायण मंदिर, राम जानकी मंदिर, शिव मंदिर पंजाबी कॉलोनी, शिव मंदिर आदर्श कॉलोनी, गंगा मंदिर, शेखूपुर स्थित प्राचीन शिव मंदिर, खांडके कॉलोनी स्थित हनुमान मंदिर, केशव पुरम स्थित शिव मंदिर में भगवान श्री कृष्ण की झांकियां बनाई गईं। देर रात को भगवान श्री कृष्ण के जन्म का पूजन कर भजन-कीर्तन किया गया। संवाद

--
श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले का हुआ शुभारंभ9
मीरगंज/क्योलड़िया। मीरगंज में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर गांव गूला में मेले का आयोजन किया गया। शुभारंभ सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार और विधायक डॉ. डीसी. वर्मा ने किया। मेले में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव से जुड़ी झांकियां, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों का मन मोह लिया। क्योलड़िया में शनिवार को अर्बन कोऑपरेटिव बैंक की अध्यक्ष श्रुति गंगवार, क्षेत्रीय विधायक डॉ. एमपी आर्य ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी मेले का शुभारंभ किया। संवाद

बिशारतगंज में कृष्ण की वेशभूषा में

बिशारतगंज में कृष्ण की वेशभूषा में

बिशारतगंज में कृष्ण की वेशभूषा में

बिशारतगंज में कृष्ण की वेशभूषा में

बिशारतगंज में कृष्ण की वेशभूषा में

बिशारतगंज में कृष्ण की वेशभूषा में

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed