{"_id":"69b3254ed7c98853b306f7c3","slug":"on-the-last-day-1724-high-school-and-intermediate-students-appeared-for-the-examination-bareilly-news-c-4-bly1053-841858-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: अंतिम दिन हाईस्कूल और इंटर के 1724 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: अंतिम दिन हाईस्कूल और इंटर के 1724 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
Fri, 13 Mar 2026 02:12 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
फोटो
बरेली। यूपी बोर्ड की ओर से बृहस्पतिवार को हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की अंतिम परीक्षा जिले में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुईं। अंतिम दिन हाईस्कूल और इंटर के 1724 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
प्रथम पाली में हाईस्कूल कृषि और इंटरमीडिएट कंप्यूटर विषय की परीक्षाएं संचालित की गई। डॉ. अजीत कुमार ने साहू गोपीनाथ इंटर कॉलेज, रामभरोसे लाल गर्ल्स इंटर कॉलेज, एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज, मौलाना आजाद इंटर कॉलेज और सरदार वल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज का दौरा किया। वहीं, द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट संस्कृत की परीक्षा के समय उन्होंने एसएसटीएसएसजी इंटर कॉलेज सिमराबोरीपुर, समाज कल्याण इंटर कॉलेज, आदर्श इंटर कॉलेज आदि का निरीक्षण किया। परीक्षा की प्रथम पाली में हाईस्कूल कृषि के लिए कुल 987 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 943 उपस्थित रहे। इंटर कंप्यूटर में 372 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 356 ने परीक्षा दी। द्वितीय पाली में इंटर संस्कृत विषय के 452 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 425 उपस्थित रहे। संवाद