फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   On the information of Diwan, absconding accused arrested from Moradabad

Bareilly News: दीवान की सूचना पर फरार आरोपी मुरादाबाद से गिरफ्तार

Thu, 19 Oct 2023 01:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Oct 2023 01:56 AM IST
विज्ञापन
On the information of Diwan, absconding accused arrested from Moradabad
बरेली/मीरगंज। हरियाणा पुलिस की दबिश से पहले ही दीवान की सूचना पर घर से फरार हुए आरोपी फैसल को संयुक्त टीम ने मुरादाबाद से गिरफ्तार कर लिया। टीम उसे साथ ले गई है। उसे फरार कराने में मददगार दीवान की विभागीय जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन

हरियाणा की अंबाला कैंट पुलिस मीरगंज के मंडनपुर गांव निवासी फैसल की गिरफ्तारी के लिए यहां आई थी। मीरगंज थाने के दीवान खुर्शीद अहमद ने प्रधान के जरिये सूचना देकर फैसल को भगा दिया। मामले में एसएसपी ने खुर्शीद को निलंबित कर दिया था। वहीं मीरगंज पुलिस ने आरोपी फैसल को मुरादाबाद में कटघर थाना अंतर्गत रामपुर दोराहा स्थित उसकी बहन के घर से पकड़कर अंबाला पुलिस को सौंप दिया। थाना प्रभारी हरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ तीन लाख रुपये की धोखाधड़ी व गबन की रिपोर्ट अंबाला कैंट थाने में दर्ज है। वहां की पुलिस उसकी तलाश करती हुई यहां आई थी। थाने के एएसआई रविंद्र कुमार आरोपी को साथ ले गए।
विज्ञापन

हवाला धंधेबाजों से फतेहगंज पुलिस ने निभाई थी दोस्ती
बरेली। पुलिस की दोस्ती का फायदा पहले भी अपराधियों को मिलता रहा है। फतेहगंज पश्चिमी पुलिस और हवाला धंधेबाजों की दोस्ती के चर्चे भी सामने आते रहे हैं। बाहर की पुलिस जब भी धंतिया में दबिश देने आती थी तो सूचना लीक हो जाती थी। इससे आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ रहे थे। तीन साल पहले एएसपी अभिषेक वर्मा ने कई थानों की पुलिस लेकर धंतिया में दबिश दी तो कई हवाला धंधेबाज पकड़े गए थे। इस कार्रवाई के दौरान फतेहगंज पश्चिमी पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी। वहां के दरोगा को बुलाकर उनका मोबाइल भी जमा करा लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमनगर पुलिस की सट्टेबाज से दोस्ती हुई थी उजागर
पिछले साल एक सट्टेबाज से दोस्ती निभाने के लिए प्रेमनगर पुलिस ने आईजी के आदेश को भी दरकिनार कर दिया था। इज्जतनगर के बन्नूबाल नगर निवासी शख्स ने सुरेश शर्मा नगर के सट्टेबाज पर अपहरण और मारपीट का आरोप लगाया था। पीड़ित ने आईजी से शिकायत की तो बमुश्किल मामला दर्ज किया गया था। जबकि आरोपी सट्टेबाज को प्रेमनगर पुलिस ने शांति समिति की बैठक में बुला लिया था। इस पर पुलिस की काफी किरकिरी हुई थी।


होटल में बंदी के साथ पुलिसवालों ने उड़ाई थी दावत

जिला जेल में बंद रहे रामा उर्फ समीर को पिछले दिनों प्रतापगढ़ पेशी पर भेजा गया था। इस दौरान दीवान और दो सिपाही बंदी को लेकर होटल पहुंच गए और दावत भी उड़ाई। बियर के केन रखे हुए वीडियो वायरल हुए तो एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने तीनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed