फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   On the first day, 12,000 candidates appeared for the exam, while 4,000 were absent.

Bareilly News: पहले दिन 12 हजार अभ्यर्थियों ने दी परीक्षा, चार हजार रहे गैरहाजिर

Sun, 15 Mar 2026 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 01:25 AM IST
विज्ञापन
On the first day, 12,000 candidates appeared for the exam, while 4,000 were absent.
बरेली। उप्र भर्ती प्रोन्नति बोर्ड की ओर से शनिवार को शहर के 19 केंद्रों पर दो पालियों में उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की गई। पंजीकृत 16 हजार में से करीब 12 हजार अभ्यर्थी उपस्थित रहे। चार हजार अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। परीक्षा के पहले दिन प्रथम पाली में पंजीकृत 8,160 में से 6,047 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। 2,113 गैरहाजिर रहे। दूसरी पाली में भी 8,160 अभ्यर्थी पंजीकृत रहे। इनमें से 6,121 हाजिर व 2,039 गैरहाजिर रहे।
विज्ञापन

एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर सुबह से ही केंद्रों पर पुलिस मुस्तैद रही। केंद्रों पर तीन चरणों में सघन जांच के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। पुरुष अभ्यर्थियों की मुड़ी हुई आस्तीन, जूते-मोजे, बेल्ट आदि की जांच की गई। महिलाओं के कानों के कुंडल, कांच की चूड़ियां व कड़े भी उतरवाए गए। नंगे पैर अभ्यर्थियों को परीक्षा के लिए भेजा गया। इसके बाद बायोमीट्रिक सत्यापन किया गया। इस दौरान रेटिना चेकिंग मशीन ने कई बार धोखा दिया।
विज्ञापन

जिले में सबसे बड़ा केंद्र बरेली कॉलेज रहा, जहां पांच सेंटर निर्धारित रहे। हर पाली में पुरुषों के मुकाबले महिला अभ्यर्थियों की संख्या काफी कम रही। जीजीआईसी, जीआईसी, एफआर इस्लामिया इंटर कॉलेज, इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज, दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज रिठौरा सहित कुल 19 केंद्रों पर परीक्षा कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसान रहा प्रश्नपत्र, कटऑफ हाई जाने की उम्मीद
प्रश्नपत्र बेहद आसान रहा। नकारात्मक मार्किंग भी नहीं है। पूरा प्रश्नपत्र हल किया है। इसलिए कटऑफ हाई जाने की उम्मीद है। - मोहम्मद माजिद, अमरोहा

सभी 160 प्रश्न हल किए हैं। कुछ लोगों के अलग-अलग सेक्शन में कठिनाई महसूस हो सकती है, लेकिन प्रश्नपत्र आसान रहा। - वैशाली गंगवार, शाहजहांपुर
-------

चर्चा में रहा विकल्पएसआई भर्ती परीक्षा की प्रथम पाली में सामान्य हिंदी सेक्शन के तीसरे प्रश्न की खूब चर्चा रही। इसमें लिखा है कि- अवसर के अनुसार बदल जाने वाला, वाक्यांश के लिए एक शब्द का चयन करें। इसके पहले विकल्प में पंडित दिया गया है। इसे लेकर ब्राह्मण वर्ग ने आपत्ति जताई है। परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों के बीच भी इसकी चर्चा रही। सोशल मीडिया पर भी इसकी जमकर निंदा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed