{"_id":"5f762e6f8ebc3e9ba138880b","slug":"on-the-death-of-the-woman-from-corona-sehgal-asked-what-was-the-survey-team-doing-if-there-was-fever-for-10-days-bareilly-news-bly421762776","type":"story","status":"publish","title_hn":"बरेलीः निदा खान को फेसबुक पर मिली हत्या की धमकी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरेलीः निदा खान को फेसबुक पर मिली हत्या की धमकी, रिपोर्ट दर्ज
Fri, 02 Oct 2020 01:54 AM IST
बरेली ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Oct 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
पीड़िता
- फोटो : अमर उजाला
आला हजरत खान की बहू रही निदा खान को फेसबुक पर शोएब नाम के व्यक्ति ने जान से मारने की धमकी दी है। निदा को भेजे अश्लील मेसेज में उनके साथ ही संगठन की अन्य महिलाओं को भी धमकाया गया है। डीआईजी के आदेश पर बारादरी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
डीआईजी को दी शिकायत में निदा ने कहा है कि वह तीन तलाक पीड़िता हैं। वह अपने संगठन आला हजरत हेल्पिंग सोसाइटी के माध्यम से तीन तलाक पीड़िताओं के हक में और कथित मुल्ला और मौलानाओं के विरुद्ध आवाज उठाती रही हैं। इस वजह से कई बार उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है।
विज्ञापन
निदा के मुताबिक 20 सितंबर को जब उन्होंने अपना फेसबुक पेज खोला तो शोएब खान नाम की प्रोफाइल से आए मेसेज में गालियां और हत्या की धमकी देते हुए उनके बारे में अश्लील टिप्पणी की गई थी। आरोपी ने उनकी संस्था की सदस्यों को भी धमकी दी।
विज्ञापन
निदा का कहना है कि जब से उन्होंने मुस्लिम समाज की कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाई है, तब से ही वह कथित मुल्ला और मौलानाओं के निशाने पर हैं। उन्हें आशंका है कि धमकी देने वाला कभी उनकी हत्या करवा सकता है। डीआईजी के आदेश पर बारादरी पुलिस ने आरोपी शोएब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।