फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   On suspicion of molesting a student, two men entered the college and beat them up.

Bareilly News: छात्रा से छेड़खानी के शक में कॉलेज में घुसकर दो शोहदों को पीटा

Tue, 17 Dec 2024 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
On suspicion of molesting a student, two men entered the college and beat them up.
फतेहगंज पश्चिमी। सोमवार को क्षेत्र के एक इंटर काॅलेज में छात्रा से छेड़खानी के शक में उसके भाई ने अपने छह साथियों के साथ काॅलेज में घुसकर दो छात्रों के साथ मारपीट की। इस दौरान बचाने आए प्रधानाचार्य से भी अभद्रता की गई। काॅलेज प्रबंधक की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक इंटर काॅलेज में पढ़ रही कक्षा 10वीं की छात्रा ने दूसरे समुदाय के कक्षा नौवीं के दो छात्रों पर गलत बात करने का आरोप लगाकर अपने भाई से शिकायत कर दी। इस पर सोमवार दोपहर के बाद छुट्टी के समय उसका भाई अपने अन्य छह साथियों के साथ कॉलेज में घुस आया। काॅलेज प्रशासन से शिकायत करने के बजाय दोनों छात्रों के साथ मारपीट की। प्रधानाचार्य के साथ भी अभद्रता की। तभी काॅलेज के अन्य शिक्षक और छात्र आ गए तो आरोपी तमंचा लहराते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। काॅलेज प्रबंधक ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों पर छेड़खानी का बहाना बनाकर काॅलेज में उपद्रव करने का आरोप लगाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed