फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   On Shivaratri, major intersections and dividers will be decorated with flowers

Bareilly News: शिवरात्रि पर पुष्पों से सजेंगे प्रमुख चौराहों व डिवाइडर

Wed, 12 Feb 2025 02:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
On Shivaratri, major intersections and dividers will be decorated with flowers
बरेली। शिवरात्रि पर प्रमुख चौराहों के सौंदर्यीकरण व डिवाइडरों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसमें डमरू, शिवलिंग, त्रिशूल, चन्द्रमा, सर्प एवं साइंस एंड टेक्नोलॉजी व पर्यावरण थीम पर फूल लगेंगे। इसको लेकर मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने अधिकारियों व व्यापारियों के साथ बैठक की है।
विज्ञापन

मंगलवार को मंडलायुक्त सभागार में हुई बैठक में फ्लावर शो को लेकर विचार विमर्श किया गया। इसमें डीएम रविंद्र कुमार ने सुझाव दिया गया कि चौराहों एवं मार्गों के कट को फूलों के माध्यम से भगवान शिव के प्रतीक थीम के अनुसार सजाएं। इसमें डमरू, शिवलिंग, त्रिशूल, चन्द्रमा, सर्प एवं साइंस एंड टेक्नोलॉजी से संबंधित विषयों व पर्यावरण आदि की थीम पर पुष्पों से सुसज्जित करें। इसके साथ ही पुष्प सप्ताह के तहत प्रतिष्ठानों को भी फूलों से सजाएं। बैठक में सुझाव दिया कि मुख्य मार्गों को क्षेत्रवार विभाजित कर सेक्टर में परिवर्तित करें। इसमें स्थानीय एसोसिएशन से अनुरोध करें कि अपनी स्वेच्छा से किसी भी एक थीम पर पुष्पों से सुसज्जित करें। वहीं बीडीए रामगंगा नगर आवासीय योजना के तहत रामायण वाटिका को पुष्पों से सुसज्जित करे। बैठक में बीडीए उपाध्यक्ष मनिकंडन ए, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, बीडीए सचिव योगेंद्र कुमार समेत व्यापार मण्डल, आईएमए, ज्वैलर्स, होटल, आईआईए, स्कूल एसोसिएशन आदि के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed