{"_id":"674a283a6afb8c1961067fe8","slug":"on-protesting-against-abuse-a-drug-addict-youth-clashed-with-the-police-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-103471-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: गाली के विरोध पर तमंचा ताना, पुलिस से भिड़ा नशेड़ी युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: गाली के विरोध पर तमंचा ताना, पुलिस से भिड़ा नशेड़ी युवक
विज्ञापन
नवाबगंज। पड़ोसी को गाली देना, उनके ऊपर तमंचा तानना और पुलिस से भिड़ना एक नशेड़ी युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर उसका शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया।
थाना क्षेत्र के गांव धौरेरा निवासी राजेंद्र अपने परिवार के साथ गांव में रहते हैं। बृहस्पतिवार की रात उनका एक दबंग पड़ोसी शराब की नशे में गाली दे रहा था। आरोप है कि जब राजेंद्र ने उसे मना किया तो युवक ने तमंचा निकालकर तान दिया। किसी तरह वह जान बचाकर घर में आ गया। सूचना पर डायल 112 पहुंची पुलिस ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो आरोपी उनके साथ भी भिड़ गया। बाद में पुलिस ने आरोपी को पकड़कर कोतवाली के सुपुर्द कर दिया।
पीड़ित राजेन्द्र ने आरोपी के खिलाफ थाना नवाबगंज में तहरीर दी है।
संवाद