{"_id":"68eacaa06af214d1790b8704","slug":"on-karwa-chauth-a-woman-committed-suicide-in-memory-of-her-husband-bareilly-news-c-400-1-ala1001-2453-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: करवाचौथ पर महिला ने फंदा लगाकर दी जान, एक महीने पहले पति हो गई थी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: करवाचौथ पर महिला ने फंदा लगाकर दी जान, एक महीने पहले पति हो गई थी मौत
Sun, 12 Oct 2025 02:52 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:52 AM IST
सार
बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र में एक महिला ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। एक महीने पहले उसके पति की मौत हो गई थी। परिजन के मुताबिक उसी सदमे में महिला ने अपनी जान दे दी।
विज्ञापन
कंचन का फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
विस्तार
बरेली के भमोरा थाना क्षेत्र में एक माह पूर्व बीमारी के चलते महिला के पति की मौत हो गई। यह सदमा वह बर्दाश्त नहीं कर सकी। करवाचौथ पर महिला ने फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने उसके शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
विज्ञापन
भमोरा थाना क्षेत्र के गांव तखतपुर निवासी पूरनलाल ने बताया कि उसके बेटे की छह वर्ष पूर्व शादी हुई थी। एक माह पूर्व उसका 25 वर्षीय बेटा बृजेश की गुरुग्राम में बीमारी के चलते मौत हो गई थी। इसके बाद उसकी 23 वर्षीय पत्नी कंचन अपने दो बच्चों के साथ गांव तखतपुर में रहने लगी।
विज्ञापन
कमरे में फंदे से लटका मिला शव
शुक्रवार को करवाचौथ के दिन पति की याद आने पर सुबह से ही याद कर रो रही थी। शनिवार दोपहर परिवार के अन्य लोग जब खेत पर काम करने गए हुए थे तो कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। दोपहर को देवर अतुल जब पशुओं के लिए घास लेकर घर आया तो यह सब देखकर उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन
उसने शव को फंदे से नीचे उतारकर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। एसओ भमोरा सनी चौधरी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।