फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   On Ganga Dussehra, devotees took a holy dip in Ramganga

Bareilly News: गंगा दशहरा पर रामगंगा में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी

Fri, 06 Jun 2025 02:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jun 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
On Ganga Dussehra, devotees took a holy dip in Ramganga
ज्येष्ठ मास के गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने रामगंगा में लगाई डुबकी।
अलीगंज। गंगा दशहरा पर्व के अवसर पर तीन हजार श्रद्धालुओं ने रामगंगा में डुबकी लगाईं। सुबह से ही घाटों पर उमड़े श्रद्धालुओं ने रामगंगा नदी में स्नान किया। सुरक्षा को लेकर पुलिस मुस्तैद रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार तड़के चार बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। श्रद्धालुओं ने घाटों पर स्नान के बाद सूर्य को अर्घ्य दिया। पूजा-अर्चना कर परिवार व दोस्तों के साथ भोजन किया। गंगा दशहरा के अवसर पर बृहस्पतिवार को अनेकों स्थानों पर धार्मिक उत्सवों का आयोजन किया गया। कई जगहों पर सामाजिक संस्थाओं, समाजसेवियों ने भंडारे एवं मीठे पानी की छबीलें लगाईं। रामगंगा नदी के तट पर स्थित घाटों व दुकानों पर खासी चहल पहल देखने को मिली।
विज्ञापन

रामगंगा में लगाई आस्था की डुबकी

सिरौली/फतेहगंज पूर्वी। गंगा दशहरा के अवसर पर सिरौली, अंजनी, शिवपुरी, बाबा कैलाश गिरी, हाजीपुर के रामगंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने स्नान कर विधि-विधान से मां गंगा का पूजन किया। श्रद्धालुओं ने दान कर पुण्य कमाया। इधर, फतेहगंज पूर्वी में रामगंगा नदी के नगरिया, कादरगंज और बेलडंडी के घाटों पर दस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। इससे पूर्व बुधवार से ही एसडीएम फरीदपुर मल्लिका नैन और सीओ संदीप सिंह सहित थाना प्रभारी संतोष कुमार रामगंगा नदी के घाटों पर व्यवस्था को चाक चौबंद करने में लगे हुए थे। वहीं, शिवपुरी रधोली गांव में श्रद्धालुओं के लिए शरबत वितरित किया गया। इस दौरान गोरक्षक संघ के विकास ठाकुर, उत्कर्ष, पानू सिंह, अनुज सिंह आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अव्यवस्थाओं के बीच किया स्नान
घाटों पर उगी थी जलकुंभी, पेयजल के नहीं थे इंतजाम
क्योलड़िया/मीरगंज/बिशारतगंज। गंगा दशहरा के पर्व पर क्योलड़िया में श्रद्धालुओं ने देवहा नदी में अव्यवस्थाओं के बीच स्नान किया। देवहा नदी में गंदा पानी के साथ घाट पर साफ-सफाई न होने से लोगों नाराजगी जाहिर की। मीरगंज में रामगंगा नदी के कैलाश गिरी घाट, गोरा हेमराजपुर घाट पर 15 हजार श्रद्धालुओं ने पहुंचकर डुबकी लगाई। इस दौरान गंगा मैया से मनौतियां मांगी गईं। स्नान के दौरान घाट के पास जलकुंभी व अन्य कई तरह की गंदगी थी। बाद में श्रद्धालुओं ने गंदगी की परवाह किए बगैर रामगंगा नदी में स्नान किया। गर्मी में मेला स्थल पर पीने के पानी को लेकर लोगों को परेशानी हुई। बिशारतगंज में भी घाटों पर साफ-सफाई न होने पर लोगों ने नाराजगी जताई। संवाद

ज्येष्ठ मास के गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने रामगंगा में लगाई डुबकी।

ज्येष्ठ मास के गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने रामगंगा में लगाई डुबकी।

ज्येष्ठ मास के गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने रामगंगा में लगाई डुबकी।

ज्येष्ठ मास के गंगा दशहरा पर श्रद्धालुओं ने रामगंगा में लगाई डुबकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed